सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rajya Sabha elections held for two seats in Haryana

राज्यसभा चुनाव का एलान: हरियाणा में दो सीट पर चुनाव, कांग्रेस से बीके हरिप्रसाद की चर्चा; भाजपा में लॉबिंग तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए अभी से दावेदारों ने गोटियां बिछानी शुरू कर दी है। इस बार वोटों का आंकड़ा ऐसा है कि भाजपा-कांग्रेस के पास एक-एक सीट आना तय है। हालांकि भाजपा की पूरी कोशिश रहेगी कि दूसरी सीट भी उसके कब्जे में आए।

Rajya Sabha elections held for two seats in Haryana
नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। हरियाणा में भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व किरण चौधरी का कार्यकाल अप्रैल के महीने में खत्म हो रहा है। 

Trending Videos


पांच मार्च को नामांकन का अंतिम दिन है। 16 मार्च को चुनाव होंगे। उसी दिन नतीजे आ जाएंगे।

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए बिसात बिछने लगी है। इस बार भाजपा से ज्यादा लोगों की दिलचस्पी यह जानने में है कि इस बार कांग्रेस से राज्यसभा का उम्मीदवार कौन होगा। कांग्रेस से कई नामों की चर्चा है, मगर सूची में सबसे ऊपर नाम हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीके हरि प्रसाद के नाम की चर्चा

बंगलूरू के बीके हरि प्रसाद फिलहाल न तो लोकसभा के सदस्य हैं और न ही राज्यसभा के। जब हुड्डा राज्य के सीएम थे तो उस दौरान भी वह हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं। हरियाणा के सभी शीर्ष नेताओं के साथ उनकी अच्छी बनती है। ऐसे में उनके नाम पर हरियाणा में किसी को आपत्ति भी नहीं होगी। वहीं, हरियाणा से बाहर के नेताओं में जयराम रमेश व पवन खेड़ा के नाम पर फुसफुसाहट सुनने को मिल रही है। उधर, हरियाणा से दो नामों को हाईकमान के पास भेजा गया था, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदयभान व दूसरा नाम राव दान सिंह का था। यदि केंद्र से भेजे गए नाम पर कोई अड़चन आती है तो प्रदेश के इन नेताओं पर विचार किया जा सकता है।

सैनी की पसंद से आएगा भाजपा का नाम

उधर, भाजपा में भी दावेदारों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा की ओर से हर बार नाम चौकाने वाला रहा है। मगर इस बार संभावना कुछ और है। दरअसल अपनी कार्यशैली की वजह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हाईकमान में अहमियत बढ़ी है। ऐसे में यह भी चर्चा है कि राज्य सभा का उम्मीदवार सीएम नायब सिंह सैनी की पसंद का होगा। हालांकि जिन नामों की चर्चा चल रही है, उन सभी ने लॉबिंग तेज कर दी है। इनमें कैप्टन अभिमन्यु व कुलदीप बिश्नोई का नाम शामिल है। दोनों ही अपने स्तर पर काफी प्रयास कर रहे हैं। लगातार हाईकमान व मुख्यमंनत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात कर रहे हैं। उधर, किरण चौधरी भी पूरी कोशिश में है कि उनके नाम पर दोबारा से सहमति बन जाए। हालांकि पार्टी उनके ऊपर दोबारा से दांव लगाने पर हिचकेगी।

क्या है राज्यसभा का गणित

राज्यसभा की सीट जीतने के एक उम्मीदवार को 31 वोट चाहिए होंगे। ऐसे में पूरी संभावना है कि भाजपा व कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आएगी। वर्तमान में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 47 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। यदि भाजपा को दूसरी सीट तभी जीत सकती है, जब सात विधायक क्रास वोटिंग करें, जो कि काफी मुश्किल है। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि यदि कांग्रेस से बीके हरि प्रसाद आते हैं तो भाजपा अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी, क्योंकि हरिप्रसाद के समर्थन में कांग्रेस के सभी विधायक एक मत हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed