सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The cost per student is Rs 6.78 for primary and Rs 10.17 for upper primary.

Chandigarh-Haryana News: प्राथमिक को 6.78 रुपये व अपर प्राथमिक को 10.17 रुपये प्रति विद्यार्थी खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मिड डे मील में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत प्रति विद्यार्थी खाना पकाने की लागत का स्पष्ट ब्योरा जारी किया है। विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में भोजन तैयार करने के लिए निर्धारित राशि का उपयोग तय मानकों के अनुसार ही किया जाए। यह स्पष्टीकरण कुछ जिलों की ओर से खर्च की मदों को लेकर पूछे गए मार्गदर्शन के बाद जारी किया गया है।
Trending Videos



निर्देशों के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के लिए प्रति विद्यार्थी 6 रुपये 78 पैसे निर्धारित किए गए हैं। इस राशि में गैस के लिए 1.01 रुपये, दूध व दही के लिए 1.04 रुपये, सब्जियां, दालें, राजमा, सोया, चना, गुड़, रागी आटा, मूंगफली, तेल और मसालों जैसी सामग्री पर 0.52 रुपये, पिसाई पर 0.15 रुपये और बर्तन साफ-सफाई पर 0.12 रुपये शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली खाद्य सामग्री के लिए 3.94 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल राशि 6.78 रुपये बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अपर प्राथमिक विद्यालयों के लिए प्रति विद्यार्थी 10 रुपये 17 पैसे तय किए गए हैं। इसमें गैस के लिए 1.01 रुपये, दूध व दही के लिए 1.04 रुपये, खाद्य सामग्री पर 1.36 रुपये, पिसाई पर 0.15 रुपये, बर्तन साफ-सफाई पर 0.12 रुपये तथा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से सामग्री के लिए 6.49 रुपये शामिल हैं।


अपर प्राथमिक स्तर पर भोजन की मात्रा और खर्च अधिक
अपर प्राथमिक स्तर पर भोजन की मात्रा और खर्च अधिक होने के कारण कुल राशि ज्यादा है, जबकि गैस, दूध-दही, पिसाई और बर्तन सफाई जैसी मदों में दोनों स्तरों पर समान प्रावधान रखा है। सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित ढांचे के अनुसार ही खर्च सुनिश्चित करें ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन मिल सके और व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed