सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now there is a direct flight from Chandigarh to Navi Mumbai

Chandigarh News: चंडीगढ़ से नवी मुंबई के लिए अब सीधी फ्लाइट

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now there is a direct flight from Chandigarh to Navi Mumbai
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ का नया समर शेड्यूल 29 मार्च 2026 से लागू हो गया है जो 24 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। चंडीगढ़ और नवी मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा है अब रोजाना संचालित होगी। नवीं मुंबई से फ्लाइट शाम 7:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।यहां से 7:37 बजे रवाना होगी।
Trending Videos

हालांकि, आबूधाबी और दुबई की उड़ानों को फिलहाल इस शेड्यूल में शामिल नहीं किया गया है। इनके संचालन बहाल होते ही शेड्यूल को संशोधित किया जाएगा।
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी लिमिटेड के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि नए शेड्यूल में उड़ानों की संख्या और कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण चंडीगढ़ और नवी मुंबई के बीच नई सीधी हवाई सेवा है जो रोजाना संचालित होगी। नए शेड्यूल के तहत अब चंडीगढ़ से देश के 19 प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, गोवा (डाबोलिम और मोपा), इंदौर, जम्मू, श्रीनगर, लेह, धर्मशाला, कोच्चि और पटना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान अब सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार संचालित होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ान से पहले एयरलाइन या एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर समय और स्टेटस की जानकारी अवश्य जांच लें, क्योंकि मौसम और परिचालन कारणों से समय में बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed