सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft at chemist shop and grocery store in Manimajra Chandigarh see video

चंडीगढ़ की दुकानों में चोरी: चोरों ने शटर के ताले तोड़े, केमिस्ट शॉप और करियाना स्टोर को बनाया निशाना, Video

संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर पुलिस की नाक के नीचे से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला मनीमाजरा का है। यहां एक साथ दो दुकानों में चोरों ने धावा बोल दिया। 

Theft at chemist shop and grocery store in Manimajra Chandigarh see video
केमिस्ट शॉप में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-13 मनीमाजरा में दुकानों में चोरी हुई है। रविवार तड़के करीब चार बजे ऑटो पर सवार होकर आए चोरों ने गोविंदपुरा इलाके में दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और महंगा सामान चोरी कर लिया। दोनों घटनाएं कुछ ही मिनटों के अंतराल में हुई। 

Trending Videos


पहली वारदात ठाकुरद्वारा की दुकान नंबर 770/6 स्थित सुधा फार्मेसी में हुई। चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़े। इसके बाद अंदर लगे शीशे के दरवाजे का ताला भी बड़ी मशक्कत के बाद तोड़कर दुकान में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में दो आरोपी सिर और चेहरा पूरी तरह ढके हुए नजर आए। उन्होंने टोपी वाली जैकेट, मंकी कैप और मफलर से अपना चेहरा ढका हुआ था, जबकि उनका तीसरा साथी ऑटो रिक्शा में बैठा रहा। वह बीच-बीच में वाहन को आगे-पीछे करता रहा और फिर दुकान के सामने खड़ा कर देता था। चोर दुकान से करीब 40 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स व शेविंग किट चोरी कर ले गए। 

दुकान मालिक वेद, निवासी किशनगढ़ ने बताया कि उन्हें सुबह घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मनीमाजरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।

इसके कुछ ही मिनट बाद चोरों ने गोविंदपुर बाजार स्थित हसन करियाना स्टोर को निशाना बनाया। दुकान नंबर 1069/9 के शटर के दो ताले तोड़कर आरोपी अंदर घुसे और गल्ले से करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा नमकीन के पैकेट, डायपर, खाने-पीने का अन्य सामान और वाहन के जरूरी कागजात भी साथ ले गए। दुकानदार हारून ने बताया कि यही चोर पहले केमिस्ट की दुकान पर वारदात कर चुके थे और करीब चार-पांच मिनट बाद उनकी दुकान पर पहुंचे।

घटनाओं के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। स्थानीय आम आदमी पार्टी के नेता हरप्रीत सिंह हैप्पी और भाजपा के मंडल प्रधान राजीव ढींगरा ने कहा कि पहले पार्किंग में वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब दुकानों के ताले तोड़कर लगातार चोरी हो रही है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और कड़े कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed