{"_id":"69ca5d1addb1bcf3ae08e0d1","slug":"video-maga-ka-bghaparana-palsa-na-calya-kasa-oiparashana-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के बाघापुराना पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस द्वारा जिले में अपराध और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बाघापुराना पुलिस ने बाघापुराना सब डिविजन के गांव समालसर, रोडे, अलमवाला, बाघापुराना के विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन के तहत सघन चेकिंग की गई। इस अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। लगभग 100 पुलिस कर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया और कई वाहनों की तलाशी ली गई।
डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की ओर से स्पष्ट संदेश हे नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे ऑपरेशन नियमित रूप से चलाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।