{"_id":"69ca6ff5b64b2d314400757d","slug":"constable-arrested-in-halwara-for-accepting-rs-4000-bribe-aap-leader-set-trap-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: रिश्वत लेता कांस्टेबल गिरफ्तार, AAP नेता के ट्रैप में फंसा; पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: रिश्वत लेता कांस्टेबल गिरफ्तार, AAP नेता के ट्रैप में फंसा; पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए मांगी थी घूस
Mon, 30 Mar 2026 06:13 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:13 PM IST
सार
लुधियाना के हलवारा में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को घूस लेते हुए आम आदमी पार्टी के नेता ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी कांस्टेबल महिला के पासपोर्ट की वेरिफिकेशन के लिए आया था, जिसने चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पासपोर्ट की पुलिस वेरिफिकेशन करने के नाम पर 4000 रुपये रिश्वत लेते हुए मुल्लांपुर दाखा सांझ केंद्र के सिपाही मनजिंदर सिंह को आम आदमी पार्टी के विधानसभा हल्का दाखा प्रभारी कंवल नयन सिंह कंग ने खुद ट्रैप लगाकर रंगे हाथ गिरफ्तार करवा दिया, उन्होंने मौके पर डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा और थाना प्रभारी कुलजिंदर सिंह ग्रेवाल को मौके पर बुलाकर आरोपी मनजिंदर सिंह को हवालात के पीछे पहुंचा दिया।
डॉ. कंवल नैन सिंह कंग ने बताया कि दाखा गांव के जगतार सिंह ने उन्हें सूचित किया था कि उनकी पत्नी कुलदीप कौर के पासपोर्ट की पुलिस वेरिफिकेशन के लिए सांझ केंद्र में तैनात सिपाही मनजिंदर सिंह ने 4000 रुपये की रिश्वत मांगी है। उन्होंने 500 के 8 नोट के नंबर लिखकर पीड़ित के माध्यम से आरोपी को रिश्वत के रूप में 4000 रुपये दिलवा दिए और मौके पर ही छापा मार दिया। इसके बाद डॉ. कंग ने आरोपी मनजिंदर सिंह के बैग में रखे रिश्वत के 4000 रुपये बरामद कर रंगे हाथ दबोच लिया। थाना दाखा में मनजिंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
डॉ. कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस निति अपनाई हुई है। मनजिंदर सिंह जैसे मुलाजिम सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं। भगवंत मान सरकार का एकमात्र उद्देश्य भ्रष्टाचार का उन्मूलन है, जिसके लिए जनता का सहयोग भी आवश्यक है। ऐसे रिश्वतखोर कर्मचारियों और अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।