{"_id":"69ca5d2341969d28970766e5","slug":"video-mid-day-meals-are-being-prepared-using-firewood-in-mogas-schools-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर नहीं, चूल्हा जला: मोगा के स्कूलों में लकड़ी से बन रहा मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर नहीं, चूल्हा जला: मोगा के स्कूलों में लकड़ी से बन रहा मिड-डे मील
जहां पूरे देश में LPG गैस की कमी देखी जा रही है, वहीं इसका असर अब पंजाब के सरकारी स्कूलों में भी साफ नजर आ रहा है। गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते कई स्कूलों में बच्चों के लिए मिड-डे मील लकड़ी के चूल्हों पर तैयार किया जा रहा है। मोगा जिले में कुल 606 स्कूल हैं, जिनमें 354 प्राइमरी स्कूल, 237 अपर प्राइमरी स्कूल, 10 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, 3 आदर्श स्कूल और 2 अन्य स्कूल शामिल हैं। इन सभी स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील की सुविधा दी जाती है। जमीनी स्तर पर जांच के दौरान मोगा के कुछ स्कूलों में यह सामने आया कि गैस की कमी के कारण मिड-डे मील पारंपरिक लकड़ी के चूल्हों पर बनाया जा रहा है। सरकारी प्राइमरी स्कूल जलालाबाद पूर्वी में करीब 450 बच्चों के लिए मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी के ईंधन से खाना तैयार किया जा रहा है। वहीं, सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल गार्डन कॉलोनी में 187 बच्चों के लिए भी इसी तरह मिड-डे मील बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि 16 मार्च को पंजाब मिड-डे मील सोसाइटी द्वारा एक पत्र जारी कर सभी जिलों को सूचित किया गया था कि गैस की कमी के चलते मिड-डे मील तैयार करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों का भोजन प्रभावित न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।