सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now you will get regular bills every month, WhatsApp service has also started.

Chandigarh News: अब हर महीने मिलेगा नियमित बिल, व्हॉट्सऐप सेवा भी शुरू

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now you will get regular bills every month, WhatsApp service has also started.
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीपीडीएल ने दो महीने के बिलिंग सर्कल में बदलाव करते हुए मासिक बिलिंग प्रणाली लागू कर दी है। कंपनी ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है, जो ज्वॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) के निर्देशों के अनुरूप है। इस बदलाव का उद्देश्य बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता, निरंतरता और उपभोक्ताओं की सुविधा को बढ़ाना है।
Trending Videos

सीपीडीएल के अनुसार जिन उपभोक्ताओं को 30 मार्च की देय तिथि वाला बिल मिला है, वह फरवरी महीने की बिजली खपत को दर्शाता है। वहीं जनवरी 2026 की खपत का बिल पहले ही फरवरी में जारी किया जा चुका है। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को हर महीने नियमित रूप से एक बिल मिलेगा, जिससे बिलिंग प्रक्रिया अधिक स्पष्ट और समझने में आसान होगी। कंपनी के मुताबिक अब हर बिल में बिलिंग अवधि, बिल जारी करने की तिथि और भुगतान की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से अंकित होगी। इससे उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान करने में आसानी होगी और किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासिक बिलिंग प्रणाली लागू करने से पहले सीपीडीएल ने अपने सिस्टम में कई सुधार किए हैं। इनमें घर-घर केवाईसी, मीटर रीडिंग और बिल वितरण के लिए संसाधनों में बढ़ोतरी, डिजिटल भुगतान मॉड्यूल की शुरुआत, बैकएंड बिलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और मीटर रीडिंग सायकल में सुधार शामिल है।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए व्हॉट्सएप आधारित सेवाएं भी शुरू की गई हैं। इसके माध्यम से उपभोक्ता बिल विवरण, पेमेंट लिंक और डुप्लीकेट बिल आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को सीपीडीएल का नंबर सेव कर हाय संदेश भेजना होगा और दिए गए विकल्पों के अनुसार सेवा का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed