{"_id":"6a6faa29bcce6a5c9c02b761","slug":"pggc-11-shines-among-125-selected-centers-nationwide-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1086344-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: देश के 125 चुनिंदा केंद्रों में चमका पीजीजीसी-11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: देश के 125 चुनिंदा केंद्रों में चमका पीजीजीसी-11
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़। सेक्टर 11 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी) ने नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। पीएम नरेंद्र मोदी के लाइव वर्चुअल संवाद के लिए कॉलेज का चयन देश के 125 प्रतिष्ठित स्थलों में किया गया।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में पीजीजीसी-11 के 162 एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रधानमंत्री कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के चयनित संस्थानों को जोड़ा गया।
कार्यक्रम में राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नेमी चंद, कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रमा अरोड़ा, एनएसएस प्रभारी डॉ. मुनीश कुमार तथा कार्यक्रम अधिकारी एवं संयोजक डॉ. मोनिका डारा उपस्थित रहीं। प्राचार्या प्रो. रमा अरोड़ा ने कहा कि देश के 125 प्रतिष्ठित स्थलों में कॉलेज का चयन पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि युवाओं के सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डॉ. मोनिका डारा ने कहा कि यह सम्मान स्वयंसेवकों की सेवा-भावना, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। वहीं डॉ. मुनीश कुमार ने कहा कि युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी शक्ति हैं।