फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You have started the search for suitable candidates for 35 wards.

Chandigarh News: आप ने 35 वार्डों के लिए शुरू की योग्य उम्मीदवारों की तलाश

Mon, 03 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
You have started the search for suitable candidates for 35 wards.

विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव इसी वर्ष दिसंबर में प्रस्तावित हैं। चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ फर्स्ट अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर के सभी 35 वार्डों में योग्य और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवारों की तलाश शुरू की गई है।
आप चंडीगढ़ कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि इस बार पार्टी ऐसे लोगों को चुनाव मैदान में उतारना चाहती है, जो राजनीति को आजीविका नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम मानते हों। उन्होंने शहरवासियों से अभियान से जुड़ने और पारदर्शी, जवाबदेह तथा प्रगतिशील चंडीगढ़ के निर्माण में भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रेम गर्ग ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन में ईमानदारी, शिक्षा, सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता, पेशेवर उपलब्धियों और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। पार्टी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, दूरदर्शी और शहर के विकास के प्रति प्रतिबद्ध नागरिकों को राजनीति में आगे लाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को ऐसे जनप्रतिनिधियों की जरूरत है, जो किसी राजनीतिक दबाव या प्रभाव में आए बिना शहर और नागरिकों के हित में निर्णय लेने का साहस रखते हों। अभियान का उद्देश्य चंडीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, हरित और भ्रष्टाचार मुक्त शहर बनाना है।

उन्होंने शिक्षकों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकीलों, उद्यमियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, समाजसेवियों, महिलाओं और युवाओं से चुनाव लड़ने के लिए आगे आने की अपील की। योग्य उम्मीदवारों को पार्टी संगठनात्मक सहयोग भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed