सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI to be immersed in the spirit of Yoga; 4,000 people to perform mass yoga on June 21.

Chandigarh News: योग के रंग में रंगेगा पीजीआई, 21 जून को 4 हजार लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
PGI to be immersed in the spirit of Yoga; 4,000 people to perform mass yoga on June 21.
चंडीगढ़। पीजीआई में 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 5:45 बजे पीजीआई के खेल परिसर में शुरू होगा। पीजीआई का योग केंद्र यह आयोजन कर रहा है, जिसमें करीब 4 हजार लोग शामिल होंगे। निदेशक विवेक लाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस वर्ष का विषय स्वस्थ और बेहतर उम्र के लिए योग है, जो शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को प्रेरित करेगा। योग विशेषज्ञ संगीत के साथ प्रदर्शन करेंगे, जबकि प्रतिभागी सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। योग केंद्र प्रतिभागियों को योग चटाई और टी-शर्ट भी देगा। पीजीआई ने स्वास्थ्य कर्मियों, छात्रों, कर्मचारियों और आम लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। संस्थान का कहना है कि योग स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed