{"_id":"6a34d606bb5766a4b9069d0d","slug":"video-pathankots-litchi-will-spread-its-fragrance-in-south-and-west-india-including-the-middle-east-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट की लीची मिडिल ईस्ट सहित साउथ व वेस्ट इंडिया में भी बिखेरेगी अपनी महक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट की लीची मिडिल ईस्ट सहित साउथ व वेस्ट इंडिया में भी बिखेरेगी अपनी महक
पठानकोट की लीची अब मिडिल ईस्ट और साउथ-वेस्ट इंडिया भी पहली बार महक बिखेरेगी, क्योंकि सुजानपुर में लीची की शेल्फ लाइफ बढ़ाने वाला प्लांट भी लग चुका है जिसके चलते करीब 25 दिनों तक लीची को कीड़ा मुक्त रखा जा रहा है।
जिले का बागवानी विभाग एपीडा (एग्री प्रोडयूस एक्सपोर्ट प्रमोशन एजेंसी) के सहयोग से बागवानों की लीची एक्सपोर्ट होगी। पठानकोट में लीची के बागानों का एरिया 2300 हेक्टेयर के करीब है और मौजूदा समय में लीची की तुड़ाई और ग्रेडिंग का काम जोरों पर है। लंदन में 1450 रुपये किलो और दुबई में 650 रुपये प्रति किलो लीची खरीदी जाती है।
पठानकोट के बागवान राकेश डढवाल ने कहा कि गत वर्ष आई बाढ़ की वजह से कुछ स्थानों पर लीची को पानी नहीं मिल पाया है और कुछ जगह जैसे तैसे बागान ने प्रबंध करके लीची को पकाया है। उनकी लीची का पहला स्टाॅक विदेश यूरोप या मिडिल ईस्ट शुक्रवार को जाएगा। इस बार उन्हें लीची का दाम भी 175 रुपये प्रति किलो मिल रहा है और इससे पहले 125 रुपये प्रति किलो दाम मिलता था। सरकार को चाहिए जिन बागान का इस बार पानी नहीं मिलने की वजह से नुकसान हुआ है उन्हें सब्सिडी मुहैया करवाई जाए।
माहिर बागवान की मानें तो लीची की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए लगाया प्लांट लीची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। उल्टा लीची को लगने वाले कीड़ों से कोल्ड स्टोर से लगा ओक्सिल एसिड लगा पैकिंग की जाती है। इससे लीची को कोई नुकसान नहीं पहुंचता उल्टा फायदा होता है।
जिला बागवानी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिले के सुजानपुर में लीची स्टेट स्थापित किया गया है। बागवानी विभाग द्वारा बागवानों को स्प्रे, पैकिंग और स्टोरेज में गाइड करता है। पैकिंग और परिवहन पर भी सब्सिडी दी जाती है। एक किसान को परिवहन सब्सिडी के तौर पर सरकार 20 हजार रुपये तथा बागान में लीची स्टोरेज को कोल्ड स्टोर बनाने पर 1.5 लाख की सब्सिडी दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।