{"_id":"6a34e6db3a38201aaa071fd7","slug":"bathinda-tank-explodes-at-liquor-factory-ethanol-stored-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: शराब फैक्टरी में टैंक में ब्लास्ट, एथनाॅल स्टोर करके रखा गया था; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां माैके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: शराब फैक्टरी में टैंक में ब्लास्ट, एथनाॅल स्टोर करके रखा गया था; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां माैके पर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। फायर मैन हरपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने रिफाइनरी की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
टैंक में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बठिंडा के गांव मछाना में बनी शराब फैक्टरी में शुक्रवार सुबह अचानक एक टैंक में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद फैक्टरी में दहशत फैल गई और सभी कर्मी बाहर आ गए। कर्मचारियों ने बताया कि फैक्टरी में एथनाॅल को स्टोर करके रखा हुआ था।
शुक्रवार सुबह अचानक धमाका हुआ और एक टैंक का ऊपरी ढक्कन उड़ गया, जिसके बाद आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। फायर मैन हरपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने रिफाइनरी की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन