{"_id":"6a34e584421399a00f0f4c21","slug":"pathankot-teen-dies-in-new-york-falls-onto-road-after-horse-drawn-carriage-overturns-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के किशोर की न्यूयार्क में मौत: घोड़ा गाड़ी पलटने से सड़क पर गिरा रोमांच, मां को बचाने में गंवा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के किशोर की न्यूयार्क में मौत: घोड़ा गाड़ी पलटने से सड़क पर गिरा रोमांच, मां को बचाने में गंवा दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार
रोमांच ने 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए थे और उसका परिवार अब उसे विदेश में पढ़ाई के लिए भेजने पर सोच रहा था। रोमांच के निधन के बाद पठानकोट शहर में शोक की लहर है।
रोमांच और घोड़ा गाड़ी में बैठा परिवार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पठानकोट से अमेरिका घूमने गए एक 18 वर्षीय किशोर की घोड़ा गाड़ी से गिरने के कारण मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान रोमांच महाजन उर्फ रकित निवासी इंदिरा कॉलोनी पठानकोट के तौर पर हुई है। यह घटना न्यूयॉर्क के मशहूर सेंट्रल पार्क की है।
किशोर परिवार के साथ पहली बार चार दिन पहले न्यूयॉर्क घूमने आया था और एक घोड़ा-गाड़ी (हॉर्स कैरिज) की सवारी कर रहा था। अचानक घोड़ा बेकाबू होकर दौड़ पड़ा और गाड़ी पलटने से रोमांच के सिर में गंभीर चोट लगी। उसके माता पिता भी वहीं सेंट्रल पार्क के सामने उसे सवारी करते देख खुश हो रहे थे। हादसा होते ही माता-पिता की खुशी गम में बदल गई। परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवार के मुताबिक रोमांच और प्रिया एक साइड बैठे थे। गोड़े के तेज दौड़ने से प्रिया बग्गी से नीचे गिर गई। मां को बचाने के चक्कर में रोमांच ने भी छलांग लगा दी। हादसे में प्रिया महाजन को चोटें आईं। परंतु, रोमांच सिर के बल नीचे गिरा। अस्पताल में दो दिन इंटरनल ब्लीडिंग के बाद उसकी मौत हो गई।
किशोर परिवार के साथ पहली बार चार दिन पहले न्यूयॉर्क घूमने आया था और एक घोड़ा-गाड़ी (हॉर्स कैरिज) की सवारी कर रहा था। अचानक घोड़ा बेकाबू होकर दौड़ पड़ा और गाड़ी पलटने से रोमांच के सिर में गंभीर चोट लगी। उसके माता पिता भी वहीं सेंट्रल पार्क के सामने उसे सवारी करते देख खुश हो रहे थे। हादसा होते ही माता-पिता की खुशी गम में बदल गई। परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक बेकाबू हुआ घोड़ा
घटना के बाद सेंट्रल पार्क की घोड़ा-गाड़ी व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की जानकारी अनुसार रोमांच अपने पिता दीपक महाजन, मां प्रिया महाजन और छोटा भाई माणिक के साथ पारंपरिक घोड़ा-गाड़ी में बैठकर सेंट्रल पार्क की सैर कर रहा था। जब चेरी हिल इलाके के निकट घोड़ा पहुंचा तो अचानक किसी बात से डर गया और बेकाबू होकर सरपट दौड़ने लगा। घोड़ा गाड़ी के पीछे ड्राइवर भी दाैड़ने लगा। टैवर्न ऑन द ग्रीन रेस्टोरेंट के निकट अन्य घोड़ा-गाड़ी से टकराने से बग्गी बीच सड़क पर पलट गई और रोमांच उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सड़क पर चीख पुकार मच गई।परिवार के मुताबिक रोमांच और प्रिया एक साइड बैठे थे। गोड़े के तेज दौड़ने से प्रिया बग्गी से नीचे गिर गई। मां को बचाने के चक्कर में रोमांच ने भी छलांग लगा दी। हादसे में प्रिया महाजन को चोटें आईं। परंतु, रोमांच सिर के बल नीचे गिरा। अस्पताल में दो दिन इंटरनल ब्लीडिंग के बाद उसकी मौत हो गई।