{"_id":"6a06d61526645148cd04409e","slug":"pm-appeal-travel-trends-shift-in-chandigarh-international-tour-bookings-cancelled-preference-kashmir-goa-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की अपील कबूल: चंडीगढ़ में बदला ट्रैवल ट्रेंड, विदेश टूर की बुकिंग रद्द; अब कश्मीर-गोवा की ओर बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की अपील कबूल: चंडीगढ़ में बदला ट्रैवल ट्रेंड, विदेश टूर की बुकिंग रद्द; अब कश्मीर-गोवा की ओर बढ़ा रुझान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 15 May 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार
ट्रेवल एजेंटों के मुताबिक मई के अंत से जुलाई तक का समय कारोबार के लिहाज से सबसे अहम होता है। बच्चों की छुट्टियों के चलते इस दौरान विदेश यात्राओं की मांग सबसे ज्यादा रहती है लेकिन इस बार लोगों की प्राथमिकताएं तेजी से बदली हैं।
ट्रैवल बुकिंग कैंसल
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में विदेश यात्रा को लेकर लोगों का रुख तेजी से बदल रहा है। अप्रैल के बाद जिस तेजी से विदेश टूर और डेस्टिनेशन वेडिंग की बुकिंग बढ़ी थी, अब उसी तेजी से कैंसलेशन भी शुरू हो गए हैं। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंटरनेशनल पैकेज की करीब 50 फीसदी बुकिंग रद्द हो चुकी हैं।
Trending Videos
ट्रेवल कारोबारियों के अनुसार मार्च के बाद पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात के कारण विदेश यात्राओं में गिरावट आई थी। हालांकि 7 अप्रैल के बाद हालात सामान्य होते ही जापान, थाईलैंड, मलयेशिया, सिंगापुर और वियतनाम जैसे देशों के लिए बुकिंग दोबारा शुरू हो गई थी। अब प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोगों ने फिर विदेश यात्राएं टालनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंटों के मुताबिक मई के अंत से जुलाई तक का समय कारोबार के लिहाज से सबसे अहम होता है। बच्चों की छुट्टियों के चलते इस दौरान विदेश यात्राओं की मांग सबसे ज्यादा रहती है लेकिन इस बार लोगों की प्राथमिकताएं तेजी से बदली हैं। अब कई परिवार इंटरनेशनल डेस्टिनेशन छोड़कर कश्मीर, केरल और गोवा जैसे घरेलू पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
आद्विका वेकेशंस के संचालक अंकुश चड्ढा ने बताया कि अब तक उनकी आठ बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। इनमें थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर-मलयेशिया और श्रीलंका के पैकेज शामिल हैं। वहीं आस्था ट्रैवल्स के हंसराज कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का सीधा असर ट्रैवल इंडस्ट्री पर दिखा है और अब तक उनकी सात बुकिंग कैंसल हो चुकी हैं। इंटरनेशनल वेकेशन पैकेज की बुकिंग में पिछले कुछ महीनों के दौरान 20 से 30 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बिजनेस, स्टडी और स्थायी रूप से विदेश जाने वाले लोगों की यात्रा अभी जारी है।