{"_id":"6a06cf32956cc8b08b06e14a","slug":"punjab-share-in-bbmb-demand-farmers-gather-in-mohali-march-towards-governor-house-chandigarh-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में हंगामा: मोहाली से हजारों किसान चंडीगढ़ की तरफ बढ़े, भारी पुलिस तैनात; बैरिकेड और वाटर कैनन से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में हंगामा: मोहाली से हजारों किसान चंडीगढ़ की तरफ बढ़े, भारी पुलिस तैनात; बैरिकेड और वाटर कैनन से रोका
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 15 May 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मोहाली और चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की है, जबकि ट्रैफिक रूटों में भी बदलाव किया गया है।
किसानों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब की स्थायी सदस्यता के अधिकार को खत्म करने के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ कूच किया।
उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं। हालांकि किसानों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने पानी की बाैछार की। किसान गवर्नर हाउस का घेराव करना चाहते हैं।
इससे पहले सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान मोहाली के फेज-8 स्थित नेचर पार्क में पहुंचे। किसान संगठनों का कहना है कि बीबीएमबी में पंजाब के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारी पंजाब के पानी के मुद्दे को रिपेरियन और बेसिन सिद्धांत के आधार पर हल करने की मांग उठा रहे हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब को सौंपने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जा रही है।
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मोहाली और चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की है, जबकि ट्रैफिक रूटों में भी बदलाव किया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि यह मार्च पंजाब के अधिकारों और संसाधनों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन