सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   victory in Haryana civic body election CM nayab Saini met with BJP National President

Haryana: निकाय चुनाव में जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सीएम सैनी, आगामी रणनीतियों पर की चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 15 May 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में हुए निकाय चुनावों में भाजपा ने सात में से छह सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन किया है।

victory in Haryana civic body election CM nayab Saini met with BJP National President
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने  हरियाणा के निकाय चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि राज्य में हुए निकाय चुनावों में भाजपा ने सात में से छह सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने तथा सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास का प्रमाण है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। भाजपा नेतृत्व ने हरियाणा में पार्टी की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनहितकारी नीतियों का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed