सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yellow alert issued for heatwave in Haryana

हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा: लू को लेकर यलो अलर्ट, यह शहर रहा सबसे अधिक गर्म

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 14 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में फिर से गर्मी अपने तल्ख तेवर दिखाएगी। मौसम विभाग ने लू को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

Yellow alert issued for heatwave in Haryana
हरियाणा में लू को लेकर यलो अलर्ट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में एक बार फिर पारा चढ़ गया है। सिरसा में वीरवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जो राज्य में सर्वाधिक रहा। मौमस विभाग ने 16 मई से लू के आसार को देखते हुए राज्य में 20 मई तक यलो अलर्ट दर्ज किया गया है। हालांकि 15 मई को एक दो जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Trending Videos


राज्य के हर सिविल अस्पताल में 18 मई तक एक समर्पित कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लू और सूखे की स्थितियों के कारण उत्पन्न होने वाले स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर समन्वय व निगरानी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने यह कदम केंद्र के निर्देश पर उठाया है। पिछले महीने केंद्र सरकार ने हरियाणा समेत सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि लू से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाएं और हीट स्ट्रोक की रोकथाम के लिए अस्पतालों में अलग से बेड की व्यवस्था और दवाओं का इंतजाम किए जाएं।

भीषण गर्मी के दौरान हीट स्ट्रोक, डायरिया, दस्त व अन्य बीमारियों के केस आने लगते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में निर्देश दिया गया है कि निरंतर रिपोर्टिंग और समन्वय के लिए अलग कमरे, इंटरनेट कनेक्टिविटी, टेलीफोन, स्कैनर, फोटोकॉपी मशीन और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे बुनियादी ढांचे उपलब्ध हों। इसके साथ ही लू के दौरान आवश्यक दवाएं, ओआरएस, आपातकालीन चिकित्सा टीमों, एंबुलेंस, रोग निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की उपलब्धता के संबंध में पर्याप्त तैयारी सुनिश्चित की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed