{"_id":"652d14ad9436fbf7710fde75","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-reached-the-house-of-martyr-parvinder-singh-in-sunam-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunam News: बलिदानी परविंदर सिंह के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, परिवार को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sunam News: बलिदानी परविंदर सिंह के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, परिवार को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक
Mon, 16 Oct 2023 04:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 Oct 2023 04:26 PM IST
सार
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बलिदानी जवानों के परिवारों को संभालने की जिम्मेदारी को वे निष्ठा से निभाएंगे। अगर केंद्र ने नौकरी नहीं दी तो पंजाब सरकार परविंदर सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी।
विज्ञापन
परिवार को चेक सौंपते सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को सुनाम के गांव छाजली स्थित बलिदानी परविंदर सिंह के घर पहुंचे। उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने गांव में बलिदानी परविंदर की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। साथ ही केंद्र की अग्निपथ योजना पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या अग्निवीर सीमाओं की रक्षा करते हुए भेदभाव करते हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर भी सामान्य सैनिकों की तरह वही हथियार उठाते हैं और दुश्मन पर उसी बहादुरी से हमला करते हैं। उनकी रगों में भी वही खून दौड़ता है। नीतियां बनाने वालों को शायद बलिदानियों की कुर्बानियों का आभास नहीं है। अग्निवीरों को उचित मान-सम्मान देने के विषय में केंद्र सरकार से मिलेंगे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि बलिदानियों के परिवारों को संभालने की जिम्मेदारी को वे निष्ठा से निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने नौकरी नहीं दी तो पंजाब सरकार परविंदर सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों ड्यूटी के दौरान सुनाम के गांव छाजली के जवान परविंदर सिंह ने अपना बलिदान दिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जवान के घर पहुंचे और परिवार के साथ अपना दुख साझा किया और परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि वीर जवान हर कठिन और आसान समय में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनके परिवार की देखभाल करना सरकारों का नैतिक कर्तव्य है। इसे हम हर समय पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।