{"_id":"6adc9df67033a131620a26fa","slug":"video-in-kotkapura-the-akali-dal-has-mobilized-its-workers-for-the-2027-assembly-elections-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में अकाली दल ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को किया लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में अकाली दल ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को किया लामबंद
गांव संधवां स्थित गुरुद्वारा माता दया कौर जी में शिरोमणि अकाली दल की बैठक पूर्व विधायक एवं हलका इंचार्ज मनतार सिंह बराड़ के नेतृत्व में हुई। इसमें पार्टी के एससी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में मानसा में नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रणीके और बराड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली नेताओं ने दावा किया कि पंजाब में विकास कार्य और गरीबों व जरूरतमंदों के लिए कल्याणकारी योजनाएं अकाली सरकार के कार्यकाल में ही शुरू की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली सरकार के बाद सत्ता में आई कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने विकास के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में पंजाब पर कर्ज का बोझ बढ़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।