सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann soon shift his house to Jalandhar

Punjab: जालंधर में अपना घर बदलेंगे सीएम मान, 11 एकड़ में फैला है 1857 स्वतंत्रता संग्राम से भी पुराना मकान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के दौरान सीएम भगवंत मान ने जालंधर में घर लिया था। तब उन्होंने कहा था कि लोगों को अपनी दिक्कतों के लिए चंडीगढ़ नहीं आना होगा। अब जालंधर में मान दूसरे मकान में शिफ्ट होंगे।

Punjab CM Bhagwant Mann soon shift his house to Jalandhar
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में जल्द ही अपना घर बदलेंगे। यहां 11 एकड़ में फैला पुराना हाउस उनके लिए तैयार किया गया है। इससे वह जालंधर को अपना दूसरा घर बनाने के वादे को भी पूरा कर पाएंगे, ताकि यहीं से एरिया के लोगों के काम हो सकें।

Trending Videos


उनके लिए जो घर फाइनल किया गया है, वह शहर के पुराने बारादरी इलाके में स्थित हाउस नंबर 1 है, जो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी पुराना है। यहां तक कि जालंधर डिवीजन के पहले ब्रिटिश कमिश्नर सर जॉन लॉरेंस 1848 में इस घर में रहने आए थे। उस समय जालंधर महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य का हिस्सा था। इसे उस समय की प्रचलित निर्माण सामग्री, अनूठी नानकशाही ईंटों और चूना पत्थर से बनाया गया था। निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा ईंटों, सीमेंट और अन्य सामग्री भेजी है। सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात कर दिए गए हैं, लेकिन इस घर में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इसे 2002-03 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक का दर्जा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जालंधर में किराए का मकान लेते हुए सीएम ने कहा था कि अब माझे और दोआबे के लोगों को अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, उनकी समस्याएं यहीं दूर की जाएंगी। यहीं रहकर हम लोगों की परेशानी कम करेंगे और लोगों को हमसे सीधा संपर्क स्थापित करने के हर संभव प्रयास करेंगे। सीएम मान का पिछला मकान शहर से थोड़ा दूर था, लेकिन अब ये मकान बीचों बीच होने के चलते लोगों को शिकायत लेकर आने में दिक्कत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री के नए घर में ये सुविधाएं होंगी 

सीएम मान के नए घर में कई सुविधाएं होंगी। इसमें चार ड्राइंग रूम, चार बेडरूम, तीन ऑफिस रूम, एक बाहरी बरामदा और साथ ही सहायक कर्मियों के लिए 10 दो कमरों वाले फैमिली फ्लैट भी हैं। घर के सामने वाले हिस्से में बड़ा गॉर्डन है और साथ ही इसके पिछली तरफ चर्चित क्लब जिमखाना है। 

पिछले 176 सालों में इस घर में 140 कमिश्नर रह चुके हैं। पिछले डिवीजनल कमिश्नर आईएएस अधिकारी गुरप्रीत सपरा भी इस घर में रहीं, लेकिन उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा इस घर पर ध्यान केंद्रित किया गया तो इसे मुख्यमंत्री के दूसरे घर के रूप में तैयार करने की शुरुआत की गई।

कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने कसा तंज

मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर में नई रिहाइश पर कांग्रेस नेता बाजवा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सतोज के महाराजा अब एक राजा की तरह शानदार जीवन जीने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि जालंधर के बीचोंबीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए 11 एकड़ का मकान तैयार किया जा रहा है। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के सभी सदस्यों और नेताओं ने सत्ता संभालने के बाद आम लोगों की तरह जीने का संकल्प लिया था। उन्होंने छोटे घरों या फ्लैटों में रहने और गैर-लक्जरी कारों में जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी, लेकिन सत्ता संभालने के बाद उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed