पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Gets New Leadership Structure as High Command Approves Baghel Plan

बघेल के फॉर्मूले पर मुहर: कांग्रेस हाईकमान ने अध्यक्ष वड़िंग संग लगाए तीन कार्यवाहक प्रधान, साधे जातीय समीकरण

Thu, 02 Jul 2026 03:21 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 02 Jul 2026 03:21 PM IST
सार

पंजाब प्रभारी एवं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के फॉर्मूले पर कांग्रेस हाईकमान ने मुहर लगा दी है। हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष वड़िंग के साथ तीन कार्यवाहक प्रधान लगाए हैं। जट सिख के साथ अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है। जातीय समीकरण भी साधे हैं।

विज्ञापन
Punjab Congress Gets New Leadership Structure as High Command Approves Baghel Plan
अमरिंदर सिंह, राजकुमार वेरका, संगत सिंह और सुखविंदर सिंह डैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में लंबे से समय प्रदेशाध्यक्ष को बदले जाने की अटकलों पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने विराम लगा दिया है। हाईकमान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस दौरान पंजाब प्रभारी एवं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के फाॅर्मूले पर मुहर लगाते हुए हाईकमान ने सूबे में तीन कार्यवाहक प्रधानों की भी व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को चुनाव संबंधित कमेटियों की बागडोर सौंपी गई है। कार्यवाहक प्रधानों की नियुक्ति में भी जातीय समीकरणों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। सभी वरिष्ठ नेताओं को हाईकमान ने तालमेल संग आगामी चुनाव के लिए कमर कसते हुए आगे बढ़ने के निर्देश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पंजाब में दो चुनावी सर्वे करवाए गए थे। एक सर्वे हाईकमान ने करवाया था और दूसरा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने। हाईकमान के सर्वे में प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने की सिफारिश की गई थी जबकि पंजाब कांग्रेस के सर्वे में मौजूदा अध्यक्ष वड़िंग के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने इन दोनों सर्वों पर पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से चर्चा की थी, जिस पर बघेल ने हाईकमान को यह राय थी कि चूंकि चुनाव के लिए समय कम है ऐसे में नेतृत्व न बदला जाए बल्कि मौजूदा अध्यक्ष के साथ कार्यवाहक प्रधान की व्यवस्था कर दी जाए। इस पर गौर करते हुए हाईकमान ने अब एक के बजाय तीन कार्यवाहक प्रधान फील्ड में उतारने का फैसला लिया है।

 

पार्टी सूत्र बताते हैं कि तीन कार्यवाहक प्रधान इसलिए लगाए गए हैं ताकि प्रदेश में करीब 37 प्रतिशत एससी आबादी (सिख-हिंदू) और 20 प्रतिशत से अधिक बीसी आबादी को पार्टी में उनके मजबूत प्रतिनिधित्व का अहसास कराया जा सके। एससी आबादी ज्यादा है, इसलिए दो एससी नेताओं को कार्यवाहक प्रधान बनाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जट सिख से ताल्लुक रखते हैं।

ये बने कार्यवाहक प्रधान
  • पंजाब के कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह डैनी (बंदाला) को कार्यवाहक प्रधान बनाया है। वह अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। माझा क्षेत्र के एक प्रमुख दलित चेहरे माने जाते हैं। उनके पिता सुजान सिंह बंदाला भी पंजाब के एक कद्दावर दलित नेता और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
  • वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार वेरका को भी कार्यवाहक प्रधान बनाया है। वह विशेष रूप से वाल्मीकि समाज से आते हैं। वह पंजाब की राजनीति में इस वर्ग के एक बड़े और प्रमुख नेता माने जाते हैं। वह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • संगत सिंह गिलजियां राहुल गांधी के नजदीकी माने जाते हैं। वह पिछड़े वर्ग के अंतर्गत आने वाले लबाना समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह माझा/दोआबा क्षेत्र में लबाना समुदाय के एक प्रमुख राजनीतिक चेहरे माने जाते हैं।

चन्नी, रंधावा, सिंगला और अमर सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस हाईकमान ने चुनावी तैयारियों से संबंधित कमेटियों का गठन कर दिया है। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह विजय इंदर सिंगला को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को कोर कमेटी और डॉ. अमर सिंह को मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

विधायक सुखपाल सिंह खैरा, विधायक राणा गुरजीत सिंह व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी को प्रचार कमेटी का सह अध्यक्ष, ओपी सोनी, रजिया सुल्ताना, कुलजीत सिंह नागरा, अंगद सिंह सैनी व भरत भूषण आशु को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का सह अध्यक्ष व गुरजीत सिंह ओजला, विधायक परगट सिंह, हरदयाल सिंह कंबोज और सुखबिंदर सिंह सरकारिया को मेनिफेस्टो कमेटी का सह अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed