{"_id":"6a463c0dec0aa3db0a09e3e7","slug":"video-investigation-into-bargari-sacrilege-and-behbal-firing-cases-intensifies-sit-reaches-the-incident-sites-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी बेअदबी और बहिबल गोलीकांड मामलों की जांच तेज, घटनास्थलों पर पहुंची एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी बेअदबी और बहिबल गोलीकांड मामलों की जांच तेज, घटनास्थलों पर पहुंची एसआईटी
एक दशक पुराने बरगाड़ी बेअदबी और बहिबल कलां गोलीकांड मामलों की जांच एक बार फिर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। पंजाब सरकार द्वारा एसआईटी में किए गए बदलाव के बाद अब डीआईजी बठिंडा हरजीत सिंह के नेतृत्व में जांच को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को एसआईटी ने इन दोनों संवेदनशील मामलों से जुड़े घटनास्थलों का दौरा कर जांच के विभिन्न पहलुओं की दोबारा समीक्षा शुरू की।
एसआईटी सबसे पहले गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब में पहुंची, जहां से बेअदबी की घटनाओं की शुरुआत हुई थी। यहां एक जून 2015 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप चोरी किया गया था। इसके बाद टीम द्वारा बरगाड़ी में बेअदबी वाले स्थान और बहिबल कलां में गोलीकांड स्थल का भी जायजा लिया जाएगा। घटनास्थलों का निरीक्षण कर पुराने रिकॉर्ड, घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद टीम का थाना बाजाखाना जाने का भी कार्यक्रम है, जहां इन मामलों से संबंधित एफआईआर दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।