{"_id":"6a45ea12e3746d1b520e727e","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-kaugdha-sarakashha-ka-bca-shanpr-haii-yapataiita-satashana-bsa-adada-para-umaugdha-bhaugdha-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपीटीईटी, स्टेशन-बस अड्डे पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपीटीईटी, स्टेशन-बस अड्डे पर उमड़ी भीड़
अंबेडकरनगर में यूपीटीईटी के पहले दिन 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में 5160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच के दौरान महिला अभ्यर्थियों से चूड़ी, पायल और हेयरपिन उतरवाए गए, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों के गमछे, टोपी और बेल्ट बाहर रखवाए गए। सुरक्षा मानकों का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। वहीं परीक्षा के चलते रेलवे स्टेशन और अकबरपुर रोडवेज डिपो पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। ट्रेनों में चढ़ने को लेकर काफी मारामारी और अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।