{"_id":"6ad06d1482fb6d597806cff9","slug":"video-video-omaparakasha-bl-rahal-gathha-na-mamata-tajasava-ka-khatama-kaya-ab-akhalsha-ka-nabra-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ओमप्रकाश बोले- राहुल गांधी ने ममता- तेजस्वी को खत्म किया, अब अखिलेश का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ओमप्रकाश बोले- राहुल गांधी ने ममता- तेजस्वी को खत्म किया, अब अखिलेश का नंबर
अकबरपुर स्थित सुभासपा कार्यालय में बुधवार शाम जिले के प्रभारी और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ट्वीट में साझा की गई तस्वीर में राहुल गांधी नीचे दबे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पहले ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव को खत्म कर चुके हैं और अब अखिलेश यादव का नंबर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन अखिलेश यादव को यह समझ में नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी के पीछे-पीछे क्यों चल रहे हैं।
पंचायत चुनाव तीन महीने में कराने के लिए कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए फैसले का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने आदेश की प्रति मिलने और उसका अध्ययन करने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। अपील किए जाने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि कागजात देखने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
आजम खान के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान आजम खान को अलग-अलग तरीके से फंसाने के लिए कई तरह के काम किए गए। अब जांच के बाद यदि किसी को दोषी पाया जा रहा है तो उसके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।