{"_id":"6ad09b3a5df0c42f26062d33","slug":"video-video-kashata-ma-kasaya-pathaka-jatana-val-ashaka-bna-eka-thana-ka-jalthhakara-janata-tharashana-ma-sana-lga-ka-samasayae-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली अंशिका बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली अंशिका बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं
कुश्ती में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जलालपुर की छात्रा अंशिका ने बृहस्पतिवार को एक दिन की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। मिशन शक्ति-6.0 के तहत कक्षा सात की छात्रा को यह अवसर बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने के उद्देश्य से दिया गया।
डीएम ईशा प्रिया ने छात्रा अंशिका को कार्यालय की कार्यप्रणाली और विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों की जानकारी दी। इसके बाद एक दिन की जिलाधिकारी बनी अंशिका ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस पहल के माध्यम से छात्रा को जनसमस्याओं के निस्तारण और जनहित से जुड़े निर्णयों की प्रक्रिया से परिचित कराया गया। इस मौके पर छात्रा ने न सिर्फ फरियादियों की समस्याएं सुनीं बल्कि उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौखिक निर्देश भी दिए।
डीएम ने बताया कि अंशिका ने प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में अंडर-14 वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने छात्रा को आगे भी कड़ी मेहनत करने और खेल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।