बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Piles of garbage on the Ghat of Faith: Questions about the cleanliness system on the banks of Handia

Harda: आस्था के घाट पर गंदगी का अंबार, हंडिया-नेमावर नर्मदा घाट की बदहाल सफाई व्यवस्था से श्रद्धालु नाराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 09:53 AM IST
Piles of garbage on the Ghat of Faith: Questions about the cleanliness system on the banks of Handia
हरदा के हंडिया-नेमावर स्थित पवित्र नर्मदा घाट, जहां प्रतिदिन हजारों और विशेष अवसरों पर लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं, वहीं दूसरी ओर घाट की बदहाल सफाई व्यवस्था लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है। धार्मिक महत्व रखने वाले इस तीर्थ स्थल पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई दिखाई दे रही है। घाट पर भगवान की मूर्तियों के आसपास गीले कपड़े, चुनरियां, प्लास्टिक की पन्नियां और अन्य कचरा पड़ा हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत और संबंधित जिम्मेदार विभाग सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। नर्मदा घाट पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण कई स्थानों पर कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। घाट के किनारों पर घास उग आई है, जबकि आवारा गाय और अन्य पशु भी खुलेआम घूमते नजर आते हैं। इससे न केवल घाट की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: उज्जैन में मोहर्रम जुलूस का खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, वैन विस्फोट मामले में तीन आरोपियों पर रासुका

लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत इसके विपरीत दिखाई दे रही है। धार्मिक स्थल पर भगवान की मूर्तियों के आसपास फैली गंदगी और अव्यवस्था स्वच्छता अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही है।

श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, नगर एवं पंचायत प्रशासन से मांग की है कि नर्मदा घाट पर नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाए तथा धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आस्था के इस पवित्र केंद्र की स्वच्छता और पवित्रता बनी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

तीन वर्षों से लगातार ढैंचा की खेती कर रहे किसान, VIDEO

01 Jul 2026

Meerut: सुबह से नहीं आई बिजली, माधवपुरम बिजलीघर पर लोगों का हंगामा

01 Jul 2026

सड़कों पर चलना दुश्वार, गड्ढा भरने का 420 सड़कें कर रहीं इंतजार; VIDEO

01 Jul 2026

दालमंडी में पांच मस्जिदों पर चला हथौड़ा, VIDEO

01 Jul 2026

सामनेघाट के श्री वैष्णव मठ के पास लटकते बिजली तार बने खतरा, भक्तों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग, VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हुआ मूर्ति का नगर भ्रमण कार्यक्रम, VIDEO

01 Jul 2026

छह माह से टूटा नाली का ढक्कन, हादसों का बना कारण; VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

70 साल पुराने 20 से ज्यादा पुल-पुलियों पर दौड़ रही जिंदगी, रोज दो हजार लोगों का आवागमन; VIDEO

01 Jul 2026

सकलडीहा की घटना के विरोध में मुगलसराय के अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO

01 Jul 2026

सकलडीहा तहसील में अधिवक्ताओं का हंगामा, आरोपी लिपिक के निलंबन की उठी मांग; VIDEO

01 Jul 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण पखवाड़े के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन, VIDEO

01 Jul 2026

अमर उजाला ने चिकित्सा नायकों को किया सम्मानित, शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

01 Jul 2026

Meerut: चार घंटे में कर दिया सिपाही की मां की हत्या का खुलासा

01 Jul 2026

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कानपुर पहुंचे

01 Jul 2026

अकराबाद में ट्रक से मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

01 Jul 2026

गोलू हत्याकांड में उपद्रव करने वाले तीन नामजद समेत 50 पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज

01 Jul 2026

श्रावस्ती: लाखों की जमीन हड़पने का आरोप, कार्रवाई के लिए टंकी पर चढ़ी महिला

01 Jul 2026

3200 करोड़ के अवैध लेनदेन का आरोपी इनामी फैज गिरफ्तार, अब चार्जशीट की तैयारी

01 Jul 2026

गाजीपुर में 36,960 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, VIDEO

01 Jul 2026

उपग्रह आधारित रोवर मशीन से होगी सटीक पैमाइश, VIDEO

01 Jul 2026

पगडंडी के रास्ते खेत पहुंचे डीएम, रोवर तकनीक से पैमाइश अभियान का किया शुभारंभ; VIDEO

01 Jul 2026

एसपी ने आधुनिक सर्विलांस कक्ष का किया शुभारंभ, VIDEO

01 Jul 2026

मतदेय स्थलों के संभाजन एवं संशोधन को लेकर एडीएम की बैठक, VIDEO

01 Jul 2026

मेन रोड को जोड़ने वाली संपर्क सड़क बदहाल हो गई, VIDEO

01 Jul 2026

Bharatpur News: परचून गोदाम में लगी भीषण आग, देखते ही देखते 30 लाख का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

01 Jul 2026

Chhatarpur News: घुवारा अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ पर हमला, अस्पताल में तोड़फोड़ शासकीय दस्तावेज भी फाड़े

01 Jul 2026

Meerut: एंटी करप्शन ने रिश्वत लेने वाले दरोगा को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

01 Jul 2026

Meerut: 10 चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, पांच को अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन

01 Jul 2026

मासिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम में दी गई जानकारियां, VIDEO

01 Jul 2026

अखिलेश यादव के जन्मदिन 13 सपाइयों ने किया रक्तदान, VIDEO

01 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed