Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Rajasthan Monsoon Update: Rainy spell begins with the arrival of the monsoon; alerts issued for rain and thund
{"_id":"6a45e11f94024e75cc00cbda","slug":"rajasthan-monsoon-update-rainy-spell-begins-with-the-arrival-of-the-monsoon-alerts-issued-for-rain-and-thund-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Monsoon Update: मानसून की एंट्री के साथ बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Monsoon Update: मानसून की एंट्री के साथ बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
Video Published by: सोनम मिश्रा Updated Thu, 02 Jul 2026 09:25 AM IST
Link Copied
राजस्थान में मानसून की एंट्री का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं और अगले कुछ घंटो में मानसून राजस्थान में प्रवेश कर जाएगा। फिलहाल मानसून राजस्थान के दक्षिणी द्वार बांसवाड़ा के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया है। इसके साथ ही 2 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का दायरा बढ़ेगा। 4 और 5 जुलाई को कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए जयपुर, अजमेर, ब्यावर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, बिजली चमकने, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बूंदी जिले में भी इसी तरह के मौसम की आशंका है।
इसके अलावा पाली, राजसमंद, कोटा, बारां, झालावाड़, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, अलवर, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में 4 और 5 जुलाई को अच्छी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी और अतिभारी वर्षा दर्ज हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
अब तक गर्मी और उमस झेल रहे जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी 3 से 4 जुलाई के बीच मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 3 से 6 जुलाई के दौरान कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।