{"_id":"6a464088e0a47d0360060544","slug":"chanot-water-dispute-threat-to-stop-36-inch-pipeline-subhash-barala-calls-for-solution-through-talks-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चानौत जल विवाद: 36 इंच पाइपलाइन रोकने की चेतावनी; सुभाष बराला ने बातचीत से समाधान की कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानौत जल विवाद: 36 इंच पाइपलाइन रोकने की चेतावनी; सुभाष बराला ने बातचीत से समाधान की कही बात
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 02 Jul 2026 04:18 PM IST
Link Copied
चानौत आंदोलन को समर्थन देने का सिलसिला जारी है। घिराय और सिंघवा राघो के ग्रामीणों ने बड़ा एलान किया है। धरना कमेटी के अनुसार, दोनों गांवों के ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने चानौत गांव को भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन नहीं दिया तो अपने-अपने गांवों की जमीन से गुजरने वाली शहर की मुख्य 36 इंची पेयजल पाइपलाइन को किसी भी सूरत में नहीं बिछाने देंगे। गांव चानौत में शहर के लिए आने वाली भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से पीने के पानी के लिए टी-कनेक्शन लेने की मांग के लिए चल रहा धरना 47वें दिन बुधवार को जारी रहा। प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन किए जाने और इंटरनेट पर पाबंदी की आशंकाओं के बीच पुलिस और प्रशासन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आंदोलनकारियों ने धरनास्थल पर दो वाईफाई व 10 सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। इसका खर्च चानौत धरना कमेटी अपने स्तर पर उठाएगी। धरना कमेटी ने मंगलवार को महापंचायत के बाद कहा था कि 3 जुलाई को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही 4 जुलाई को मानव शृंखला बनाने व 6 जुलाई को सांकेतिक रोड जाम करने का एलान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।