{"_id":"6a4632361e473f5e9e03447b","slug":"haryana-congress-convened-general-body-meeting-on-july-8-new-in-charge-sanjay-dutt-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांग्रेस ने आठ जुलाई को बुलाई जनरल बॉडी बैठक, नए प्रभारी संजय दत्त कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांग्रेस ने आठ जुलाई को बुलाई जनरल बॉडी बैठक, नए प्रभारी संजय दत्त कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
Thu, 02 Jul 2026 03:12 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:12 PM IST
सार
बैठक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य माैजूद रहेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 8 जुलाई को अपनी जनरल बॉडी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 1 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सेक्टर-9बी, चंडीगढ़ में आयोजित होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बैठक में हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
बैठक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों-विधायकों, जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, एआईसीसी पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुखों तथा हाल के लोकसभा, विधानसभा और निगम चुनावों के पार्टी प्रत्याशियों सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।