सब्सक्राइब करें

Punjab Election Results: AAP के वे चेहरे कौन हैं, जिन्होंने पंजाब के सीएम-डिप्टी सीएम से लेकर पूर्व मुख्यमंत्रियों को हरा दिया

डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
Punjab Election Result 2022: Big leaders of Punjab who faced defeat in Punjab Election 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी सुनामी लेकर आई। पंजाब में दिग्गज नेताओं के किले ढह चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर, प्रकाश सिंह बादल समेत कई नेताओं के किले ढह चुके हैं। पंजाब में कौन दिग्गज कहां से हारा...आइए डालते हैं एक नजर...

Trending Videos
Punjab Election Result 2022: Big leaders of Punjab who faced defeat in Punjab Election 2022
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई

कैप्टन अमरिंदर सिंह
आम आदमी पार्टी से अकाली दल के पूर्व मेयर और पूर्व अकाली मंत्री सुरजीत सिंह कोहली के बेटे अजीतपाल सिंह कोहली ने पंजाब के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को करारी शिकस्त दी है। पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। पहली बार उन्हें अपने गढ़ में हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस से अलग होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अलग दल बनाया था। वह इस चुनाव में भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त)  के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। मगर कोई जादू नहीं चल सका। 2014 लोकसभा चुनाव में प्रचंड मोदी लहर में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Election Result 2022: Big leaders of Punjab who faced defeat in Punjab Election 2022
सुखबीर सिंह बादल

जलालाबाद से सुखबीर बादल हारे 
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप कंबोज गोल्डी ने 30930 मतों की बढ़त से शिअद (ब) के उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल को पराजित किया है। जगदीप को 91455 मत मिले हैं जबकि सुखबीर को 60525 मत ही मिले। जगदीप कंबोज कांग्रेस में प्रदेश यूथ कांग्रेस के सचिव थे और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी थे। जलालाबाद विधानसभा हलके में वर्ष 2019 में विधानसभा उपचुनाव हुए तो जगदीप ने कांग्रेस के टिकट की दावेदारी जताई। रमिंदर आवला को कांग्रेस ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया था। इस बात से नाराज होकर जगदीप ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर जलालाबाद से चुनाव लड़ा और जगदीप को 5800 वोटें मिले थे। इस बीच राजनीतिक रंजिश के चलते जगदीप के पिता को पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जगदीप आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2017 में सुखबीर बादल इससे पहले जलालाबाद से विधानसभा चुनाव जीता था। मगर 2019 लोकसभा चुनाव में वह फिरोजपुर से सांसद बने। इसके बाद यहां उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी। 

Punjab Election Result 2022: Big leaders of Punjab who faced defeat in Punjab Election 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी - फोटो : पीटीआई

चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटें नहीं बचा सके। भदौड़ सीट पर आप उम्मीदवार लाभ सिंह ने और श्री चमकौर साहिब सीट पर आप प्रत्याशी डॉ. चरणजीत सिंह ने जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री चन्नी इकलौते ऐसे प्रत्याशी थे जो दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े। भदौड़ में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 57 हजार है। श्री चमकौर साहिब से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी इससे पहले तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

विज्ञापन
Punjab Election Result 2022: Big leaders of Punjab who faced defeat in Punjab Election 2022
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

सिद्धू को भी शिकस्त
दिग्गज कांग्रेस नेता व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को इस बार कड़ी हार का सामना करना पड़ा। सिद्धू कांग्रेस की टिकट पर अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ा और यहां से मौजूदा विधायक थे। मगर अपनी ही क्षेत्र से दूरी बनाना उन्हें भारी पड़ गया। जनता ने जनादेश आम आदमी पार्टी को दिया। यहां से आप की महिला प्रत्याशी जीवनजोत कौर ने नवजोत सिंह सिद्धू को पराजित किया है।  

राजिंदर कौर भट्ठल को हराया 
पंजाब की पहली और एक मात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं राजिंदर कौर भट्ठल भी अपनी सीट नहीं बचा सकीं। लहरगागा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ीं राजिंदर कौर को आम आदमी पार्टी के बरिंदर कुमार गोयल ने हराया है। पेशे से वकील बरिंदर कुमार ने पंजाब की पूर्व सीएम को हरा इतिहास रच दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed