{"_id":"690c2caf643d9c092c00ca1f","slug":"rahul-alleges-congress-lost-assembly-elections-by-just-22-779-votes-bjp-won-two-seats-for-first-time-of-eight-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: हरियाणा में वोट चोरी... राहुल ने जिन आठ सीटों का किया जिक्र, उनमें दो पर पहली बार जीती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi: हरियाणा में वोट चोरी... राहुल ने जिन आठ सीटों का किया जिक्र, उनमें दो पर पहली बार जीती भाजपा
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:05 AM IST
सार
राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले आरोप लगाया कि कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में सिर्फ 22 हजार 779 वोटों से हारी। राहुल ने जिन आठ सीटों का जिक्र किया, उनमें दो पर पहली बार कमल खिला था।
विज्ञापन
rahul gandhi
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
बिहार चुनाव से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने बीते साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर खुलासा किया है। अपनी प्रेस कांफ्रेंस में हरियाणा की जिन आठ सीटों का उन्होंने जिक्र किया, उनमें से दो सीटों पर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाया था।
वहीं, एक सीट पर अभी तक सिर्फ दो बार जीत दर्ज की है। राहुल गांधी का आरोप है कि इन आठ सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार कुल 22 हजार 779 वोटों से हारे थे। जिनमें से एक सीट पर कांग्रेस मात्र 32 वोटों से हारीं। यदि इतने वोट मिलते तो कांग्रेस जरूर जीत हासिल करती।
राहुल गांधी ने जिन सीटों का जिक्र किया है, उनमें उचानाकलां में कांग्रेस 32 वोट, चरखी दादरी में 1957 वोट, असंध में 2306 वोट, होडल में 2595 वोट, महेंद्रगढ़ में 2648 वोट, सफीदों में 4037 वोट, घरौंडा में 4531 वोट और राई में 4673 वोटों से पार्टी चुनाव हार गई थी।
इनमें दादरी विधानसभा और सफीदों विधानसभा सीट पर पहली बार भाजपा ने कमल खिलाया। दादरी से भाजपा के सुनील सांगवान ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मनीषा सांगवान को मात्र 1957 वोटों के अंतर से हराया।
Trending Videos

वहीं, सफीदों विधानसभा सीट पर भाजपा के रामकुमार गौतम ने कांग्रेस के सुभाष गांगोली को 4037 वोटों से जीत हासिल थी। उचानाकलां विधानसभा में भाजपा ने दूसरी बार कमल खिलाया था। भाजपा के देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को मात्र 32 वोटों से चुनाव हराया।
डबवाली विधानसभा का जिक्र नहीं किया
राहुल गांधी ने डबवाली विधानसभा के चुनाव परिणाम का जिक्र नहीं किया। डबवाली में भी कांग्रेस को मामूली वोटों से चुनाव हारना पड़ा था। कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग को इनेलो के आदित्य देवीलाल ने 610 वोटों से हराया था। यह सीट कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण थी। 2019 में कांग्रेस के अमित सिहाग ने जीती थी। मगर प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने इस सीट का जिक्र नहीं किया।

भाजपा भी कई सीटें मामूली अंतर से हारी
कांग्रेस के अलावा भाजपा को भी कई सीटों पर मामूली हार का सामना करना पड़ा। इनमें लोहारू में भाजपा के पूर्व मंत्री जेपी दलाल को 792 वोट, आदमपुर में भव्य बिश्नोई को 1268 वोट, रोहतक में मनीष ग्रोवर को 1341 वोट, पंचकूला में पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता 1997, फतेहाबाद में दूड़ाराम 2252 वोट व थानेसर में सुभाष सुधा 3242 वोटों से हारे थे।

हजारों वोट जीरो मकान नंबर पर बने, ये लोकतंत्र की हत्या : निशित
कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो तथ्य देश के सामने रखे हैं वे चौंकाने वाले हैं और लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं।

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस संगठन की ओर से घर-घर जाकर की गई वोटर लिस्ट की जांच में मिला कि हजारों वोटें जीरो मकान नंबर पर बनी हैं। कई मृत लोगों के नाम अब भी सूची में हैं और एक ही व्यक्ति के नाम पर कई वोट दर्ज हैं। हजारों भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों राज्यों में वोट दर्ज हैं।