सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain breaks 10 year record in Chandigarh

Chandigarh News: मानसून के आखिरी दौर में 24 घंटे में 120.6 MM बरसात, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Sep 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार सुबह तेज हवाएं चलीं। इससे शहर के कई इलाकों में 50 से ज्यादा पेड़ गिर गए। इनमें से 37 नगर निगम और 15 पेड़ प्रशासन के क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। दोपहर में बारिश रुकने के बाद से इन्हें हटाने का काम चल रहा है। सबसे ज्यादा पेड़ नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में गिरे हैं। इनमें गुलमोहर, चकरसिया, सुबाबुल आदि के पेड़ हैं। 

Rain breaks 10 year record in Chandigarh
चंडीगढ़ में बरसात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
Follow Us

आखिरी दौर में मानसून चंडीगढ़ पर मेहरबान है। शनिवार सुबह 8:30 से रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में कुल 120.6 एमएम बरसात हुई जो बीते 10 वर्षों में सबसे ज्यादा है। रविवार को भी सुबह चार घंटे बारिश हुई। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 21.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
loader
Trending Videos


दो दिन से लगातार बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम खुल गया लेकिन थोड़ी देर में तेज हवाएं चलने लगीं और फिर दोबारा बारिश शुरू हो गई जो करीब चार घंटे जारी रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शहर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी अब गिरावट देखी जा रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि मानसून के आखिरी दौर में चंडीगढ़ में हुई बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 24 घंटे में 120.6 एमएम पानी गिरा है, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अब बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है।

आने वाले पांच दिनों का पूर्वानुमान

  • दिन                          अधिकतम तापमान            न्यूनतम
  • 26 सितंबर                        31                               21
  • 27 सितंबर                        31                               22
  • 28 सितंबर                        32                               22
  • 29 सितंबर                        33                               22
  • 30 सितंबर                        34                               23

Rain breaks 10 year record in Chandigarh
बारिश में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

बारिश और तेज हवा में 50 से ज्यादा पेड़ गिरे
रविवार सुबह तेज हवाएं चलीं। इससे शहर के कई इलाकों में 50 से ज्यादा पेड़ गिर गए। इनमें से 37 नगर निगम और 15 पेड़ प्रशासन के क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। दोपहर में बारिश रुकने के बाद से इन्हें हटाने का काम चल रहा है। सबसे ज्यादा पेड़ नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में गिरे हैं। इनमें गुलमोहर, चकरसिया, सुबाबुल आदि के पेड़ हैं। 

यह पेड़ औद्योगिक क्षेत्र फेज-वन, सेक्टर-20, 27, 28, 31, 35, 49, मनीमाजरा, 43, 25, 14, 11, 16, 37, 38, 4, 5, 7, 8, 22, 23, 40 सेक्टरों में गिरे हैं। इसके अलावा मलोया स्मॉल फ्लैट्स में मुख्य सड़क के किनारे एक साथ पांच पेड़ गिर गए। यह पेड़ कुछ साल पहले ही लगाए गए थे लेकिन प्रूनिंग नहीं होने की वजह से तेज हवा से गिर गए। सेक्टर-16, 23 और एफसीआई के सामने सड़क पर भी विशाल पेड़ गिर पडे़, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

Rain breaks 10 year record in Chandigarh
बरसात में गिरे पेड़। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि जब बारिश ज्यादा होती है तो मिट्टी में नमी आ जाती है। इसके बाद अगर तेज हवा चलती है तो पेड़ झुक जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन के पास जो सड़कें हैं उसके किनारे करीब आठ पेड़ गिरे हैं। उन सभी को हटाने का काम चल रहा है। मलोया में गिरे पेड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि उन पेड़ों की प्रूनिंग की जा रही है और जल्द ही उन्हें सहारे के साथ खड़ा कर दिया जाएगा।

पार्किंग के गेट पर गिरी पेड़ की टहनी
सेक्टर-9डी की पार्किंग में शनिवार शाम के समय एक पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। ये डाल पार्किंग के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट के पास गिरी। उस समय कोई गाड़ी वहां पर नहीं खड़ी थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। पार्किंग से अंदर आने का रास्ता बंद हो गया। रविवार रात तक यही स्थिति रही क्योंकि पूरे दिन प्रशासन या नगर निगम की टीम उसे हटाने नहीं पहुंची। इसकी वजह से कई लोगों को परेशानी हुई। इस मार्केट में कई बड़े बैंक व अन्य निजी दफ्तर हैं, जिसके कर्मचारी पूरे दिन परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed