सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ravidas Jayanti: PM Modi to pay obeisance at Dera Sachkhand Ballan today

रविदास जयंती: पीएम मोदी आज डेरा सचखंड बल्लां में नवाएंगे शीश, हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के जालंधर दौरे पर होंगे। वह यहां धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे।

Ravidas Jayanti: PM Modi to pay obeisance at Dera Sachkhand Ballan today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को संत रविदार की 646वीं जयंती पर पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे और कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत रविदास के नाम पर रखेंगे। इसके अलावा हलवारा हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। 

Trending Videos


पीएम ने कहा, संत गुरु रविदास की जयंती के शुभ अवसर पर आदमपुर हवाईअड्डे का नामकरण पूजनीय संत और समाज सुधारक को श्रद्धांजलि है। जिनकी समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षाएं भारत के सामाजिक मूल्यों को प्रेरित करती रहती हैं। पंजाब में विमानन अवसंरचना को और आगे बढ़ाते हुए हलवारा हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भी जनता को समर्पित करेंगे। टर्मिनल भवन राज्य के लिए एक नया प्रवेश द्वार स्थापित करेगा, जो लुधियाना और उसके आसपास के औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्रों की आवश्यकतओं को पूरा करेगा। लुधियाना में पहले हवाई अड्डे का रनवे अपेक्षाकृत छोटा था, जो छोटे आकार के विमानों के लिए उपयुक्त था। कनेक्टिविटी में सुधार और बड़े विमानों को समायोजित करने के लिए, नया सिविल एन्क्लेव विकसित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टर्मिनल में कई हरित व ऊर्जा दक्ष सुविधाएं शामिल पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री के सतत और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप, टर्मिनल में कई हरित और ऊर्जा-दक्ष सुविधाएं शामिल हैं। इनमें एलईडी प्रकाश व्यवस्था, इन्सुलेटेड छत, वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज और जल शोधन संयंत्र तथा भूदृश्य निर्माण के लिए पुनर्चक्रित जल का उपयोग शामिल है।इसका स्थापत्य डिजाइन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, जो यात्रियों को एक विशिष्ट और क्षेत्रीय रूप से प्रेरित यात्रा अनुभव प्रदान करती है।

डेरे में श्रद्धालुओं को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में संत गुरु रविदास जी के सम्मान में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4:30 बजे मंदिर में दर्शन करेंगे और संत गुरु रविदास जी के चित्र व डेरा सचखंड बल्लां के दूसरे गद्दीनशीन संत सरवन दास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे अरदास करेंगे और परिक्रमा करेंगे। पीएम मोदी शाम 5:00 बजे श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर पीएम डेरे के मुखिया संत निरंजन दास जी से भी मुलाकात करेंगे, जिन्हें हाल ही में पद्मश्री से नवाजा गया है।

पीएम के दौरे से पहले डेरा बल्लां और 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के जालंधर दौरे पर होंगे। वह यहां धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे। उनके दौरे से पहले शहर में बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से दी गई है। इसमें जालंधर के चार स्कूलों और डेरा सचखंड बल्लां को निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को संबंधित क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed