अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में गरीब तबका भी सफर का आनंद उठा सकेगा। रेलवे ट्रैक पर दौड़ने वाली तमाम ट्रेनों में एसी 3-टियर इकनॉमी के डिब्बे जुड़ेंगे। आरसीएफ (रेल कोच फैक्टरी) को रेल मंत्रालय से मिले 248 डिब्बे बनाने के लक्ष्य में से विकट परिस्थितियों के बीच 15 कोचों की पहली रैक रवाना कर दी गई है। आरसीएफ के जीएम रवींद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर नॉर्दर्न-वेस्टर्न रेलवे (एनडब्ल्यूआर), नॉर्दर्न-सेंट्रल रेलवे (एनसीआर) और वेस्टर्न रेलवे (डब्ल्यूआर) को ये रैक भेजे हैं। जीएम रवींद्र गुप्ता ने बताया कि आरसीएफ ने भारतीय रेल के पहले 3-टियर एसी इकनॉमी क्लास कोच का मात्र तीन माह में निर्माण किया। जिसके बाद इसी वर्ष 10 फरवरी को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस लग्जरी खूबियों वाले किफायती एसी 3-टियर कोच के नए प्रोटोटाइप का अनावरण किया था। मार्च में इसके ट्रायल के सफल होने के बाद विधिवत निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इन कोचों के डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। प्रत्येक कोच में दिव्यांगों की सुगमता के हिसाब से शौचालय के दरवाजे तैयार किए गए हैं।
कोरोना काल में बड़ी उपलब्धि: अब गरीब भी कर सकेंगे एसी ट्रेन में सफर, देश का पहला 3-टियर इकनॉमी डिब्बा रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Jun 2021 05:59 AM IST
सार
ये कोच बेहद साफ और सुसज्जित हैं। इनके निर्माण के दौरान यात्रियों की हर छोटी-बड़ी जरूरत को ध्यान में रखा गया है। हर कोच में बने शौचालय के दरवाजे दिव्यांगों के लिहाज से डिजाइन किए गए हैं। कोच में फोल्डिंग टेबल, बॉटल होल्डर, मोबाइल फोन और मैगजीन होल्डर की व्यवस्था है।
विज्ञापन
