{"_id":"60b350ba8ebc3e1f571f96a0","slug":"many-trees-uprooted-and-cars-damaged-due-to-storm-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में तूफान का कहर: 100 की रफ्तार से चलीं हवाएं, 90 से ज्यादा पेड़ उखड़े, तस्वीरों में देखें- कारों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में तूफान का कहर: 100 की रफ्तार से चलीं हवाएं, 90 से ज्यादा पेड़ उखड़े, तस्वीरों में देखें- कारों का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 May 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तूफान से क्षतिग्रस्त कारें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंडीगढ़ में रात करीब सवा 10 बजे तूफान और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 45 मिनट तक 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान की वजह से करीब 90 पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह सड़कों पर पेड़ गिरे पड़े हैं। दीवार और पेड़ गिरने से कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मकानों की छत से पानी की टंकियां भी उड़ गई हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके सेक्टर- 34-35 और सेक्टर- 36-37 की डिवाइडिंग रोड रही। सड़कों के दोनों तरफ काफी पेड़ गिरे हैं। इसके अलावा सेक्टर 10, 11, 14, 27, 38, 40, 41, धनास समेत कई इलाकों में पेड़ गिरने की सूचना है। नगर निगम की टीम इन पेड़ों को हटाने का काम कर रही है। शहर के कई इलाकों में पेड़ों के गिरने से कारों को नुकसान पहुंचा है। जिन इलाकों में बिजली के खंभे गिरे थे, वहां अब तक बिजली नहीं आई है।
2 of 5
तूफान में कारें हुईं क्षतिग्रस्त।
- फोटो : अमर उजाला
बिजली न आने से शहर के कई गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कि तूफान से किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
3 of 5
गिरे पेड़ों को हटाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश व तेज आंधी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। रात साढ़े 11 बजे तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। ऐसे में अधिकतम तापमान में करीब 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। एक घंटे में करीब 30 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। करीब 11 बजे जाकर तूफान थमा। मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान पंजाब की ओर से आया था, जो चंडीगढ़ के रास्ते पंचकूला की ओर गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से इस तूफान के बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं था। मौसम विभाग का दावा है कि मौसम में यह परिवर्तन अचानक से होता है। इसके पीछे कई सारे वजहें हो सकती हैं। प्राथमिक तौर पर नमी वाली हवाएं दक्षिण पूर्व दिशा से आ रही थीं। इससे कम वायुदाब का क्षेत्र बना और साथ में पश्चिमी विक्षोभ का भी असर था। इन सारे मौसमी सिस्टम की वजह से अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश रिकार्ड हुई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के कई हिस्सों में पेड़ टूट कर लोगों की गाड़ियों और बिजली के खंभों पर गिरे। जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में रविवार सुबह पानी की दिक्कत रही। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के वार्ड से लेकर हर सेक्टर में नुकसान हुआ हैं। नगर निगम की टीमें सुबह से गिरे पेड़ों को हटाने में जुटी रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।