{"_id":"69add7ecf01afaf4930a0ff7","slug":"returning-to-india-from-gulf-countries-becomes-expensive-ticket-fare-reaches-rs-1-lakh-chandigarh-news-c-16-pkl1079-965533-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाड़ी देशों से भारत लौटना हुआ महंगा: एक लाख तक पहुंचा टिकट, लोग वैकल्पिक रास्ते तलाशने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाड़ी देशों से भारत लौटना हुआ महंगा: एक लाख तक पहुंचा टिकट, लोग वैकल्पिक रास्ते तलाशने को मजबूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सार
वर्तमान में भारतीय एयरलाइंस इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की करीब 58 उड़ानें संचालित हो रही हैं। विदेशी एयरलाइंस ने भी सीमित सेवाएं शुरू कर दी हैं, लेकिन यह संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले अभी भी काफी कम है।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खाड़ी देशों में रह रहे हजारों भारतीयों के लिए पिछले कुछ दिन अनिश्चितता और मानसिक तनाव से भरे रहे। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ और कई उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं, जिससे बड़ी संख्या में यात्री बीच में ही फंस गए। अब भले ही उड़ानें धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं, लेकिन यात्रियों के सामने महंगे टिकट की नई समस्या खड़ी हो गई है।
ट्रेवल एजेंट अंकुश चड्ढा के अनुसार, उड़ानों के अचानक रद्द होने और फिर सीमित संख्या में शुरू होने से मांग और आपूर्ति का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है। इसका सीधा असर विमान किरायों पर पड़ा है। कई भारत-खाड़ी मार्गों पर एक तरफ का टिकट करीब एक लाख रुपये तक पहुंच गया है, जिससे घर लौटने की कोशिश कर रहे भारतीयों के लिए स्थिति और मुश्किल हो गई है।
Trending Videos