फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SCOs have not yet been allotted to bidders.

Chandigarh News: अब तक बोलीदाताओं को नहीं अलॉट हुए एससीओ

Mon, 03 Aug 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
SCOs have not yet been allotted to bidders.
चंडीगढ़। सेक्टर-39 में विकसित की जाने वाली मंडी की पहली ऑक्शन के सफल बोलीदाताओं को अब तक अलॉटमेंट लेटर नहीं मिल सके हैं। इसको लेकर बोलीदाता अब चंडीगढ़ के प्रशासक के साथ मुलाकात करने जा रहे हैं। बोलीदाताओं का कहना है कि मार्च 2025 में ऑक्शन हुई थी। अब एक वर्ष से ज्यादा का समय बीत चुका है पर अलॉटमेंट लेटर मिला नहीं है। अब मंडी को पर्यावरण क्लीयरेंस भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


इन सफल बोलीदाताओं में कस्तूरी लाल शर्मा, तसिन मलिक, हरि ओम खन्ना, नरेंद्र कुमार, भारत ढींगरा, जसवंत राय, नवनीत कुमार, सुरेश कुमार शामिल रहे। एक बोलीदाता के अनुसार आढ़तियों ने चंडीगढ़ प्रशासन और संबंधित एग्रीकल्चरल एंड मार्केटिंग बोर्ड से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। इन सभी ने कहा है कि सफल आवंटियों ने बोर्ड को एक औपचारिक प्रार्थना पत्र (प्रेयर) सौंपकर कब्जा सौंपने की प्रक्रिया को पूरा किया जाए।
विज्ञापन


31 मार्च 2025 को यह ई-ऑक्शन (ई-नीलामी) हुई थी। सफल बोलीदाताओं का कहना है कि अलॉटमेंट के बाद की सभी जरूरी औपचारिकताएं बोर्ड द्वारा तय समय सीमा के भीतर पूरी करने की इजाजत दी जाए। व्यापारियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वे टेंडर की सभी शर्तों और बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले हर दिशा-निर्देश का पूरी तरह पालन करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि पर्यावरण क्लीयरेंस और सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अब देरी का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed