सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seminar on the contribution of Shri Guru Tegh Bahadur Ji at MCM

Chandigarh News: एमसीएम में श्री गुरु तेग बहादुर जी के योगदान पर संगोष्ठी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Seminar on the contribution of Shri Guru Tegh Bahadur Ji at MCM
विज्ञापन

Trending Videos
चंडीगढ़। सेक्टर-36 के एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन ने भारतीय संस्कृति, साहित्य और मानवता में श्री गुरु तेग बहादुर जी का योगदान विषय पर एक दिवसीय अंतर्विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इस संगोष्ठी में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, विद्वानों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर सिखों के नौवें गुरु की महान विरासत तथा भारतीय संस्कृति, साहित्य और मानवीय मूल्यों में उनके अमूल्य योगदान पर चर्चा की।
उद्घाटन सत्र में शिक्षा एवं साहित्य जगत की अनेक विशिष्ट हस्तियां उपस्थित रहीं। पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना के अध्यक्ष डॉ. सरबजीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु तेग बहादुर जी की वाणी से प्रेरित भावपूर्ण शबद-गायन से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में भाषा विभाग पंजाब के निदेशक एस जसवंत सिंह जफर ने गुरु तेग बहादुर जी की महानता और उनके अहंकार-रहित व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सरबजीत सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के व्यक्तित्व को समझने के लिए पहले गुरमत परंपरा को समझना आवश्यक है, जिसके वे अभिन्न अंग हैं। शैक्षणिक सत्र में अनेक विद्वानों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed