सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Showed strength in volleyball, football and race, won medals

Chandigarh News: वॉलीबॉल, फुटबॉल और रेस में दिखाया दम, जीते पदक

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in volleyball, football and race, won medals
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीजीडी एसडी कॉलेज 32 में वार्षिक एथलेटिक्स मीट की शुरुआत मंगलवार को कॉलेज परिसर में हुई। पहले दिन विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें प्रतिभागियों ने 100 मीटर दौड़, 4 गुणा 100 रिले दौड़, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, सैक रेस, टग ऑफ वॉर रेस शामिल रही। इनमें हिस्सा लेते हुए कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

कॉलेज पहुंचकर मुक्केबाज जैस्मिन ने स्टूडेंट्स को खेलों के प्रति जागरूक किया
इसमें ओलंपियन बॉक्सर जैस्मिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। इस मौके पर मौजूद स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए जैस्मिन ने मुक्केबाजी से संबंधित अपनी जिंदगी के बारे में बताया। इन्होंने बताया कि आप किसी भी खेल में जाना चाहते हैं तो उसकी पूरी जानकारी लेकर उस खेल से संबंधित कोच के मार्गदर्शन में तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दिन से आप पूरी लगन से खेलों की तैयारियों में जुटा जाएंगे, उसके बेहतर परिणाम जल्द ही आप को देखने को मिलेंगे। जैस्मिन ने कहा अपने कॉलेज में हर बार आने पर मुझे अलग ही खुशी का अहसास होता है। यहां पर पढ़ाई के साथ मुक्केबाजी के खेल से जुड़ी थी। इसके बाद इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed