{"_id":"69940a7c9e084568d1083cfa","slug":"contract-of-tgts-working-under-hkrnl-extended-till-march-31-2026-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत टीजीटी का अनुबंध 31 मार्च 2026 तक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत टीजीटी का अनुबंध 31 मार्च 2026 तक बढ़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार
नए निर्देशों के अनुसार विभिन्न विषयों में कार्यरत सभी टीजीटी, जिनमें आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट भी शामिल हैं, का अनुबंध संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर पर बढ़ाना होगा।
Email
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
विस्तार
महानिदेशक मौलिक शिक्षा, हरियाणा, शिक्षा सदन सेक्टर-5 पंचकूला की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को डेट बाउंड ईमेल जारी किया गया है। पत्र के अनुसार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएल) के माध्यम से कार्यरत टीजीटी अध्यापकों का अनुबंध अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
इससे पहले निदेशालय के 29 अक्टूबर 2025 के पत्र के जरिए सरप्लस घोषित कर कार्यभार मुक्त किए गए अध्यापकों का अनुबंध 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाया गया था। अब मुख्य सचिव, हरियाणा द्वारा 10 दिसंबर 2025 को जारी निर्देशों के तहत सभी अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
नए निर्देशों के अनुसार विभिन्न विषयों में कार्यरत सभी टीजीटी, जिनमें आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट भी शामिल हैं, का अनुबंध संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर पर बढ़ाना होगा। साथ ही यह जानकारी एचकेआरएनएल पोर्टल पर भी अपडेट करना अनिवार्य किया गया है। अध्यापकों की सेवा शर्तें पहले जारी निर्देशों के अनुसार ही लागू रहेंगी।
Trending Videos