सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Chief Secretary returns to work after bypass surgery

Chandigarh-Haryana News: बाईपास सर्जरी के बाद काम पर लौटे मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बाईपास सर्जरी के बाद छुट्टी पर चल रहे मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को दफ्तर ज्वाइन कर लिया। इस दौरान उन्होंने कई बैठकें भी कीं। आठ जनवरी की देर रात अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जांच में पता चला है कि उनकी हार्ट की दो धमनियां ब्लॉक थीं। डॉक्टरों ने उनकी बाईपास सर्जरी की। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिन तक उन्होंने घर से काम करने का निर्णय लिया था। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्य सचिव स्तर की फाइलें संबंधित अधिकारी अपने स्तर पर निपटाएं और मुख्यमंत्री को भेजी जाने वाली फाइलें सीधे सीएम कार्यालय भेजी जाएं। 19 जनवरी को उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा की। ब्यूरो
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed