सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Licenses are being given to develop colonies indiscriminately in Haryana: Abhay

हरियाणा में धड़ल्ले से काॅलोनियां काटने के दिए जा रहे लाइसेंस : अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में बड़े पैमाने पर काॅलोनियां काटने के लाइसेंस बांटे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और उनके रिश्तेदार खुद कॉलोनाइजर बने हुए हैं और लाइसेंस उनके परिजनों के नाम जारी हो रहे हैं। चौटाला ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने नीतियों में पारदर्शिता नहीं बरती तो पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक विरोध करेगी।

चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर जमीनों का खेल चल रहा है और आम लोगों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर किसानों और आम जनता पर सख्ती दिखाती है वहीं दूसरी ओर अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। चौटाला ने कहा कि संसद में इस मुद्दे पर चर्चा से बचा जा रहा है जबकि यह देश और किसानों से जुड़ा बड़ा विषय है। चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर ट्रेड डील की है। इस ट्रेड डील का सबसे ज्यादा नुकसान देश के किसानों को होगा। इससे कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के सेब की खेती करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed