सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shubham Gill's Gujarat Titans to face Punjab Kings

Chandigarh News: पंजाब किंग्स से भिड़ने पहुंची शुभम गिल की गुजरात टाइटन्स

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Shubham Gill's Gujarat Titans to face Punjab Kings
विज्ञापन
चंडीगढ़। महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में 31 मार्च को शाम 7:30 बजे आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। यहां पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगी। लेकर दोनों टीमों ने रविवार शाम 6 बजे मैदान पर पहुंचकर रात 9 बजे तक दुधिया रोशनी (फ्लडलाइट्स) में कड़ा अभ्यास किया।
Trending Videos

पंजाब किंग्स की टीम का पीसीए मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम होम ग्राउंड है। टीम के खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ में है। गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल भी इसी शहर के हैं। वे अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। गुजरात की टीम शनिवार देर रात शहर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच वाले दिन की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रविवार को दोनों टीमों ने फ्लडलाइट्स में नेट प्रैक्टिस पर विशेष ध्यान दिया। खिलाड़ियों ने शाम के समय रोशनी में गेंद की विजिबिलिटी, कैचिंग और फील्डिंग पर खास अभ्यास किया। तेज गेंदबाजों ने नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स की रणनीति पर काम किया, जबकि बल्लेबाजों ने रोशनी में शॉट सिलेक्शन और टाइमिंग को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों को खास तौर पर हाई कैच, स्लॉग ओवर्स और ओस की संभावित भूमिका को ध्यान में रखते हुए अभ्यास कराया। ताकि मैच के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके।

पंजाब किंग्स की टीम
कप्तान: श्रेयस अय्यर, बल्लेबाज: शशांक सिंह, नेहल वढेरा, हरनूर पन्नू, प्रियांश आर्य। विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद। ऑलराउंडर: (मार्कस स्टोइनिस), अजमतुल्लाह उमरज़ मार्को जानसेन कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, सूर्यांश शेडगे। गेंदबाज: अर्शदीप सिंह युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शियस, यश ठाकुर, विशाक विजयकुमार, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद
टीम की ताकत- श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम संतुलित नजर आ रही है। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी जोड़ी के साथ लॉकी फर्ग्यूसन की गति विपक्ष के लिए चुनौती बनेगी।
गुजरात टाइटन्स की टीम
कप्तान: शुभमन गिल, बल्लेबाज: साई सुदर्शन, शाहरुख खान, टॉम बैंटन टॉम बैंटन। विकेटकीपर: जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स। ऑलराउंडर: राशिद खान राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, अरशद खान, मानव सुथार, जयंत यादव। गेंदबाज: कगिसो रबाडा, (मोहम्मद सिराज), प्रसिद्ध कृष्णा), ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड (ल्यूक वुड), गुरनूर सिंह बरार, अशोक शर्मा, पृथ्वीराज यारा
टीम की ताकत: शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की बल्लेबाजी तिकड़ी टीम की सबसे बड़ी ताकत है। राशिद खान की स्पिन और रबाडा-सिराज की तेज गेंदबाजी मैच का रुख बदल सकती है।


महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में होने वाला यह मुकाबला हाई-वोल्टेज रहने की उम्मीद है। पंजाब किंग्स घरेलू दर्शकों के सामने मजबूत शुरुआत करना चाहेगी, जबकि गुजरात टाइटन्स संतुलित टीम के दम पर जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed