{"_id":"69ca2859500f96017a082819","slug":"aap-mla-harmeet-singh-pathanmajra-case-hidden-cameras-at-farmhouse-7-day-police-remand-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा दुष्कर्म केस: फार्महाउस पर गुप्त कैमरे, 7 दिन का पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा दुष्कर्म केस: फार्महाउस पर गुप्त कैमरे, 7 दिन का पुलिस रिमांड
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 30 Mar 2026 01:08 PM IST
Link Copied
आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से जुड़े दुष्कर्म मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी विधायक ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश स्थित अपने फार्म हाउसों पर पीड़िता के साथ न केवल कई बार दुष्कर्म किया बल्कि वहां गुप्त कैमरे लगाकर अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए। इन गंभीर खुलासों के बाद अदालत ने रविवार को विधायक को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया और उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित फार्म हाउसों में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर महिला को झांसे में लिया और शादी का ढोंग रचाकर इन ठिकानों पर ले गया। पुलिस का दावा है कि इन फार्म हाउसों के कमरों में पहले से ही गुप्त कैमरे फिट थे, जिनके जरिए पीड़िता की आपत्तिजनक क्लिप्स बनाई गईं। अब पुलिस टीम विधायक को इन राज्यों में ले जाकर उन कैमरों की डीवीआर और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।