{"_id":"6a636a08269a0139580828ee","slug":"st-johns-high-school-wins-14th-st-soldier-football-trophy-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1078848-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेंट जॉन्स हाई स्कूल ने जीती 14वीं सेंट सोल्जर फुटबॉल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेंट जॉन्स हाई स्कूल ने जीती 14वीं सेंट सोल्जर फुटबॉल ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जॉन्स हाई स्कूल ने जीती 14वीं सेंट सोल्जर फुटबॉल ट्रॉफी
कार्तिकेय सिंह को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिला
संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़। सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28 में आयोजित 14वीं सेंट सोल्जर फुटबॉल ट्रॉफी का चार दिवसीय टूर्नामेंट शानदार खेल भावना और कड़े मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला सेंट जॉन्स हाई स्कूल सेक्टर-26 और सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28 के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिये हुआ, जिसमें सेंट जॉन्स हाई स्कूल के तनिष, दक्ष और आर्यवीर ने अपनी-अपनी पेनल्टी को गोल में तब्दील कर टीम को जीत दिलाई। वहीं मेजबान सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से जसगुन ने गोल किया। इस तरह सेंट जॉन्स हाई स्कूल ने फाइनल मुकाबला 3- 1 से जीत लिया। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल के शिवांश चहल को बेस्ट डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। मेजबान स्कूल के जोबनप्रीत ढिल्लों को बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। सेंट जॉन्स हाई स्कूल के दक्ष ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल कर सर्वाधिक गोल स्कोरर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, जबकि सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल के कार्तिकेय सिंह को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सम्मान से नवाजा गया।