सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students demonstrate legal reasoning on digital privacy versus recording rights

Chandigarh News: डिजिटल निजता बनाम रिकॉर्डिंग अधिकार पर छात्रों ने दिखाई कानूनी तर्कशक्ति

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrate legal reasoning on digital privacy versus recording rights
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में लोक प्रशासन विभाग की सोसाइटी ऑफ विज़नरीज़ ने एनएसएस यूनिट के सहयोग से कॉलेज में पहली बार मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय डिजिटल दुनिया में निजता का अधिकार बनाम रिकॉर्ड करने का अधिकार रखा गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, कानूनी तर्कशक्ति और बहुविषयक शैक्षणिक अनुभव को बढ़ावा देना था।
Trending Videos


प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लेकर अपने कानूनी शोध, वकालत कौशल और कोर्टरूम व्यवहार का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया कुमार और सहायक प्राध्यापक डॉ. मोनिका डारा के मार्गदर्शन में किया गया। छात्र नेतृत्व में सोसाइटी ऑफ विजनरीज की अध्यक्ष रंजनप्रीत कौर और उपाध्यक्ष मानसी शर्मा ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। प्रारंभिक दौर का मूल्यांकन श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी, फतेहगढ़ साहिब की सहायक प्राध्यापिका मनकीरत कौर और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की अधिवक्ता किर्ती शर्मा ने किया। सेमीफाइनल और फाइनल राउंड में अतिरिक्त महाधिवक्ता राजिंदर गोयल ने न्यायाधीश की भूमिका निभाई। फाइनल के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed