सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   'Tatiiri' Song Controversy: Badshah Joins Investigation; Police Lift LOC, Released on Bail After Questioning

टटीरी सांग विवाद में राहत: बादशाह जांच में हुए शामिल, पुलिस ने हटाया LOC, पूछताछ के बाद बेल पर छोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Naveen Updated Thu, 19 Mar 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह का चित्रण महिलाओं और बच्चियों की गरिमा को ठेस पहुंचा सकता है और बच्चों व युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने गाने के प्रसारण पर रोक लगाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

'Tatiiri' Song Controversy: Badshah Joins Investigation; Police Lift LOC, Released on Bail After Questioning
रैपर बादशाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह (अदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) अपने गाने टटीरी के विवाद में छह मार्च को दर्ज मामले में पुलिस जांच में शामिल हुए। पूछताछ के बाद उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी वापस ले लिया है।

Trending Videos


सेक्टर-20 साइबर थाना में यह मामला गाने के कथित आपत्तिजनक बोल और वीडियो में दिखाए गए दृश्यों को लेकर दर्ज किया गया था। चंडीमंदिर निवासी अभय चौधरी की शिकायत पर 6 मार्च को केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाना सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ शब्द और दृश्य समाज के लिए आपत्तिजनक हैं। वीडियो में स्कूल जैसे माहौल को पाठशाला से बदलकर बादशाला नाम देने और छात्राओं को यूनिफॉर्म में दिखाने पर भी आपत्ति जताई गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह का चित्रण महिलाओं और बच्चियों की गरिमा को ठेस पहुंचा सकता है और बच्चों व युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने गाने के प्रसारण पर रोक लगाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पहले एलओसी जारी किया था जिसे अब बादशाह के जांच में शामिल होने के बाद हटा दिया गया है। सेक्टर-20 साइबर थाना एसएचओ युद्धवीर सिंह के अनुसार मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed