सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband and Wife Die of Electrocution While Heading to Farm; Police Register Case

Tikamgarh News: करंट से किसान दंपति की मौत, खेत की बाड़ में लगे अवैध तार ने ली जान; जांच में सामने आई ये बातें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ के खरगापुर क्षेत्र में करंट लगने से किसान दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। खेत की बाड़ में लगाए गए अवैध बिजली तार की चपेट में आने से हादसा हुआ, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Husband and Wife Die of Electrocution While Heading to Farm; Police Register Case
टीकमगढ़ जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुना गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां करंट लगने से एक किसान दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वाले पड़ोसी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय वंशी उर्फ टुंडा आदिवासी अपनी 63 वर्षीय पत्नी गणेशी आदिवासी के साथ अपने खेत की ओर जा रहे थे। उनके खेत तक पहुंचने का रास्ता पड़ोसी किसान बिरजू अहिरवार के खेत से होकर गुजरता है। बताया गया है कि बिरजू अहिरवार ने अपनी फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत की बाड़ में अवैध रूप से करंट प्रवाहित तार लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को क्षेत्र में हुई बारिश के कारण खेतों के आसपास पानी भर गया था, जिससे स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई। जैसे ही दंपति उस रास्ते से होकर गुजर रहे थे, वे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। उनके साथ चल रही एक बकरी भी करंट की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी और बकरी की मौके पर ही मौत हो गई।

'जांच में स्पष्ट रूप से लापरवाही सामने आई है'
घटना की सूचना मिलते ही खरगापुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी अंबर सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट रूप से लापरवाही सामने आई है, क्योंकि बिना सुरक्षा उपायों के इस तरह करंट का उपयोग करना गंभीर अपराध है।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का अलार्म, 15 महीनों में 64 बाघों की मौत, 25% करंट के शिकार

पुलिस ने आरोपी बिरजू अहिरवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 325 सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं लोग प्रशासन से ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed