सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri: उज्जैन में हरसिद्धि ही नहीं अवंतिका देवी का भी है शक्तिपीठ, जानिए अधिष्ठात्री देवी का महत्व

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 06:01 AM IST
सार

उज्जैन में नवरात्रि के दौरान दो शक्तिपीठ—हरसिद्धि माता मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में स्थित अवंतिका देवी—विशेष महत्व रखते हैं। पौराणिक मान्यताओं अनुसार दोनों स्थान सती अंगों से जुड़े हैं, लेकिन अवंतिका देवी के दर्शन आम भक्तों के लिए सीमित हैं।

विज्ञापन
Ujjain has two Shaktipeeths, apart from Harsiddhi, Avantika Devi is also considered Shaktipeeth
उज्जैन की अवंतिका देवी - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि के दौरान शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उज्जैन में एक नहीं, बल्कि दो शक्तिपीठ हैं—पहला हरसिद्धि माता मंदिर और दूसरा अवंतिका देवी, जो महाकाल मंदिर परिसर में स्थापित है। मान्यता है कि हरसिद्धि में सती की कोहनी गिरी थी, जबकि अवंतिका देवी के स्थान पर सती के होंठ गिरे थे। इन देवी को उज्जैन की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है।


ज्योतिर्विद पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार, नवरात्रि में इनकी आराधना से साधक को यश और कीर्ति प्राप्त होती है तथा शहर का चहुंमुखी विकास देवी के आशीर्वाद से होता है। पहले यह मंदिर एक ऊंची टेकरी पर स्थित था, जहां से हरसिद्धि और अवंतिका देवी दोनों के दर्शन होते थे, लेकिन समय के साथ निर्माण कार्यों के कारण वह टेकरी समाप्त हो गई। अब यह मंदिर महाकाल मंदिर के पालकी द्वार के पास, श्रीराम मंदिर के पीछे स्थित है।

ये भी पढ़ें- शक्तिशाली राजसत्ता की देवी मां पीतांबरा, चीन-पाकिस्तान युद्ध में जीत के लिए यहीं हुआ था यज्ञ

 
Trending Videos
Ujjain has two Shaktipeeths, apart from Harsiddhi, Avantika Devi is also considered Shaktipeeth
उज्जैन की अवंतिका देवी - फोटो : अमर उजाला
ग्रंथों में उल्लेख
पं. व्यास के अनुसार, मुंबई की मुंबा देवी की तरह अवंतिका देवी का भी विशेष महत्व है। यह देवी शहर की अधिष्ठात्री मानी जाती हैं। इनका उल्लेख देवी भागवत सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। महाकाल मंदिर के पुरोहित पं. लोकेंद्र व्यास के अनुसार, यह शक्तिपीठ पुराणों में वर्णित है और यहां देवी के खड़ी मुद्रा में स्वयंभू दर्शन होते हैं। कल्याण के शक्ति अंक में भी इस शक्तिपीठ के बारे में जानकारी दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ujjain has two Shaktipeeths, apart from Harsiddhi, Avantika Devi is also considered Shaktipeeth
उज्जैन की अवंतिका देवी - फोटो : अमर उजाला
स्वयं भू है प्रतिमा
महाकाल के पुरोहित व मंदिर के पुजारी लोकेंद्र व्यास के अनुसार यह देवी शक्तिपीठ पुराण प्रसिद्ध है। प्रतिमा स्वयं-भू है। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विराजित देवी अवंतिका शहर का दूसरा शक्तिपीठ है। ज्यादातर लोग उज्जैन में एक मात्र हरसिद्धि का शक्तिपीठ होना जानते हैं, लेकिन पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उज्जैन में दो शक्तिपीठ होना बताए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि: सलकनपुर विजयासन धाम, जहां रक्तबीज वध के बाद विराजीं पार्वती, 52वें शक्तिपीठ पर उमड़ रही आस्था

 
Ujjain has two Shaktipeeths, apart from Harsiddhi, Avantika Devi is also considered Shaktipeeth
उज्जैन की अवंतिका देवी - फोटो : अमर उजाला
सभा मंडप में मंदिर होने से आम भक्त नहीं कर पाते दर्शन
महाकाल के सभा मंडप में माता अवंतिका का मंदिर है। महाकाल में आम भक्तों का प्रवेश इतनी सुविधा से नहीं हो पाता है और अगर सामान्य द्वार से भक्त मंदिर के भीतर भी पहुंच जाएं, तो सभा मंडप में आसानी से प्रवेश नहीं मिल पाता है। कड़ी सुरक्षा तथा मंदिर के नियमों के चलते सामान्य भक्तों का सभा मंडप में प्रवेश संभव नहीं है, ऐसे में भक्त माता अवंतिका के दर्शन नहीं कर पाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed